फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: थाने के चौकीदार से लूटे 20 हजार, एक गिरफ्तार

Fri, 13 Sep 2024 09:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
- निगोहां के मदापुर मंदिर के पास की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निगोहां। बाजार में शुक्रवार को थाने के चौकीदार से दो बदमाशों ने 20 हजार रुपये लूट लिए। एक आरोपी भाग निकला जबकि दूसरे को लोगों ने पकड़ दिया। पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


मदाखेड़ा निवासी गरीबे थाने में चौकीदार हैं। उनके मुताबिक शाम करीब पांच बजे मदापुर मंदिर पर लगने वाली साप्ताहिक बाजार में वह सब्जी खरीद रहे थे। वह जैसे ही झुके तभी पीछे से आए बदमाश ने उनके 20 हजार रुपये लूट लिए। आरोपी भागकर बाइक सवार अपने साथी के पास पहुंचा, पर पैर में चोट के कारण वह बाइक पर बैठ नहीं सका। तभी लोगों ने उसे दबोच लिया। थानाध्यक्ष अनुज तिवारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के रायपुर के रहने वाले मुकेश कपूर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें