फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः बाइक समेत लोनी नदी में गिरे दो दोस्त, एक की मौत

Tue, 24 Dec 2019 10:59 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ के  गोसाईंगंज क्षेत्र में अनियंत्रित बाइक सवार दो युवक लोनी नदी में गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों को निकालकर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नगराम निवासी कृष्णा कश्यप (25) अपने साथी बाराबंकी में कोठी थानाक्षेत्र के बहराना बाग निवासी छोटू के साथ लखनऊ से हैदरगढ़ जा रहे थे। पुल से गुजरते समय बाइक लोनी नदी में गिर गई।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आननफानन दोनों युवकों को बाहर निकलवाया और  ट्रॉमा भेजवाया, जहां कृष्णा की मौत हो गई। चिकित्सकों के मुताबिक, छोटू खतरे से बाहर है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों युवक नशे में थे। बाइक की रक्त्रस्तार काफी तेज थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने भेजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें