फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल पुलिस के हत्थे चढ़े 122 चीनी नागरिक, यहां रहकर चीन में कर रहे थे गैरकानूनी काम

Mon, 23 Dec 2019 10:43 PM IST
विजय जैन अतुल मिश्र, नेपाल
विज्ञापन
Chinese Robber Returns Cash - फोटो : Thatsmags.com
विज्ञापन
नेपाल में रहते हुए चीन में साइबर क्राइम की वारदातों को अंजाम देने के आरोप में 122 चीनी नागरिकों को काठमांडू महानगरीय पुलिस ने अलग-अलग जगहों से हिरासत में लिया है। काठमांडो-महानगरीय पुलिस की संयुक्त टीम ने ये छापामारी नेपाल के भ्याली इलाके में अलग-अलग जगह पर की।
विज्ञापन


नेपाल पुलिस के केन्द्रीय अनुसन्धान ब्यूरो (सीआईबी) के  प्रमुख डीआईजी नीरज शाही ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस  मुख्यालय से प्राप्त सूचना के आधार पर तीन टीमों ने इस संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम देकर 122 चीनी नागरिकों को पकड़ा।

सीआईबी, महानगरीय पुलिस और अपराध महाशाखा ने चीनी नागरिकों को किस जुर्म में पकड़ा, फिल्हाल इस बात की पक्की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस के सूत्र बताते हैं कि सूचना मिली थी कि चीनी नागरिक काठमांडू में अलग-अलग जगह पर किराये पर मकान लेकर उसमें आफिस बनाकर इंटरनेट के माध्यम से चीन में साइबर क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें