फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: एसयूवी की टक्कर से पीटीएस के बाइक सवार मेजर दंपती की मौत, गाड़ी छोड़कर फरार हो गया चालक

Sun, 09 Jun 2024 05:36 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमहट (सुल्तानपुर)

सार

सुल्तानपुर जिले की अमहट कोतवाली में एक एसयूवी ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एक साइकिल सवार भी घायल हो गया है।
विज्ञापन
मृतक मेजर रामकेवल बरामद एसयूवी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर अमहट कोतवाली नगर क्षेत्र के अमहट क्षेत्र में लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर रविवार सुबह एक एसयूवी ने पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के बाइक सवार मेजर दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक साइकिल सवार भी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद एसयूवी चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मरच्यूरी में रखवाया। जहां मृतकों की शिनाख्त की गई।

विज्ञापन


रविवार सुबह अमहट क्षेत्र में एक एसयूवी काफी स्पीड में निकली। निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास एसयूवी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर तोड़कर दूसरी पटरी आ गई तभी सामने से आ रहे बाइक सवार दंपती व एक साइकिल सवार को उसने रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

एसयूवी मौके पर छोड़कर वाहन चालक घटनास्थल से फरार हो गया। दुर्घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के जानकारी देने पर कोतवाली नगर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। दोनों शवों को पुलिस ने मरच्यूरी में रखवाया। वहीं, घायल साइकिल सवार कृष्ण प्रसाद यादव निवासी लौहर पश्चिम धम्मौर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बाइक नंबर से पता करने पर मृतकों की शिनाख्त की गई।

पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय से मेडिकल कॉलेज पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मृतकों की पहचान पीटीएस के मेजर रामकेवल (43) निवासी भरसड़ी, सराय गणेश, तहसील घोसी, जिला मऊ व उनकी पत्नी रीता (38) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में शोक छा गया। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पांडेय ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गणना लेने के बाद पत्नी के साथ सामान लेने शहर जा रहे थे मेजर 
मृतक मेजर राम केवल रविवार सुबह पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में गणना लेने के बाद लगभग 9:30 बजे अपनी पत्नी रीता के साथ दैनिक उपयोगी सामान लेने शहर की तरफ निकले थे। रास्ते में वह दोनों हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद पुत्र सर्वेश, अभिषेक व पुत्री श्वेता के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है।

पीटीएस में हुई शोकसभा
मृतक रामकेवल अमहट पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में मेजर के पद पर कार्यरत थे। आईपीएस बृजेश मिश्र के नेतृत्व में हादसे की सूचना मिलने के बाद सेंटर के सभी लोगों की तरफ से गहरा दुःख व्यक्त करते हुए संवेदना व्यक्त की गई। उन्होंने कहा कि मेजर के परिजनों की हर संभव सहायता की जाएगी। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शोक भी व्यक्त किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें