फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों को खाड़ी देश में भेजने के नाम पर ठगी करने वाले दबोचे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बेरोजगारों को खाड़ी देशों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो जालसाजों को कृष्णानगर पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों ने छह बेरोजगारों से 6.8 लाख रुपये ठगे थे। आठ माह से फरार थे। आरोपियों के पास से पासपोर्ट, नकदी व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एडीसीपी मध्य राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, कृष्णानगर के इंस्पेक्टर आलोक कुमार राय की टीम ने मेट्रो स्टेशन के पास से दो जालसाजों को पकड़ा। आरोपियों में महराजगंज का नुरुलहुदा व कुशीनगर का सलीम अंसारी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, 21 जनवरी को बालागंज निवासी जीशान ने शमीम अहमद, मकसूद आलम, मो. सलीम, अंकिता, आरती व वसीम अहमद के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप था कि 13 सितंबर 2019 को दिल्ली निवासी शमीम से मुलाकात हुई। उसने कृष्णानगर के ग्लोबल मरीन में अपना कार्यालय होने की बात कही। कहा कि उनकी एजेंसी बेरोजगारों को खाड़ी देशों में नौकरी दिलाती है। झांसे में आए जीशान, इमरान, मुस्तकीम, रुस्तम शेख, समसुद्दीन व आतिफ ने एजेंसी में संपर्क किया।
जालसाजों ने पीड़ितों से 680000 रुपये नकद हासिल किये। मेडिकल कराकर पासपोर्ट हासिल कर लिया। इसके बाद 22 नवंबर की फ्लाइट होने की बात कही। 18 नवंबर को पीड़ितों ने कॉल की तो आरोपियों के नंबर बंद मिले थे। पुलिस के मुताबिक, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें