फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : बच्चे संग प्लेटफॉर्म व ट्रैक के बीच गिरी महिला, ऊपर से गुजर गईं चार बोगियां, आरपीएफ जवान ने बचाई जान

Mon, 20 Sep 2021 09:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पैर फिसल जाने पर एक महिला अपने बच्चे सहित पटरी पर गिर पड़ी। हालांकि, वह पटरी के बीच में चली गई जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
हादसे के वीडियो का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारबाग स्टेशन पर रविवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब गरीब रथ एक्सप्रेस से उतरते वक्त पैर फिसलने से एक महिला बच्चे के साथ प्लेटफॉर्म व ट्रैक के बीच गिर गई। इसी बीच ट्रेन भी चल पड़ी। यह देख आरपीएफ जवान बीरेंद्र कुमार यादव ने दौड़ लगा दी और चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई। तब तक चार बोगियां महिला व उसके बच्चे के बगल से गुजर चुकी थीं।

विज्ञापन


आरपीएफ के अनुसार प्लेटफार्म नंबर एक पर गोंडा के बरगदीयनपुरा की पिंकी बेटे लकी के साथ खड़ी थी। उसे (02231) चंडीगढ़ एक्सप्रेस से सफर करना था। उस वक्त प्लेटफॉर्म पर सहरसा-अमृतसर गरीब रथ खड़ी थी। इसी दौरान लकी को पेशाब लग गई तो पिंकी उसे लेकर चंडीगढ़ एक्सप्रेस में चढ़ गई। उतरते वक्त ट्रेन चल पड़ी। ऐसे में संतुलन बिगड़ने से पिंकी का पैर फिसल गया और वह बच्चे के साथ ट्रैक व प्लेटफॉर्म के बीच गिर पड़ी। यह देख स्टेशन पर अफरातफरी मच गई।

इसी बीच आरपीएफ जवान बीरेंद्र ने दौड़कर चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन के रुकते ही उसने कोच के नीचे से दोनों को निकाला। तब तक पिंकी बच्चे को छाती से लगा लेटी हुई थी। दोनों को सकुशल निकालने पर सभी ने आरपीएफ जवान की सराहना की। सोशल मीडिया पर सोमवार को घटना का वीडियो वायरल होने पर भी आरपीएफ जवान की तारीफ हुई। बता दें कि इससे पूर्व महिला आरपीएफ जवान ने एक यात्री की जान बचाई थी।
विज्ञापन


जवान को किया जा सकता है सम्मानित
तत्परता व साहस के लिए आरपीएफ जवान बीरेंद्र कुमार यादव को सम्मानित किया जा सकता है। पिछली बार जिस महिला आरपीएफ जवान ने यात्री की जान बचाई थी, उसे सम्मानित किया गया था। अब बीरेंद्र का नाम जीएम अवॉर्ड के लिए भेजे जाने पर मंथन हो रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें