फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस लेने के आरोप में ट्रैफिक पुलिस का दीवान निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एटीएम और पेटीएम से घूस लेने के आरोपों की शिकायत और दारुलशफा के सामने टेंपो चालकों से वसूली के मामले में जांच के बाद ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबिल नरेंद्र सिंह को बृहस्पतिवार को डीसीपी (ट्रैफिक) ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

इस हेड कांस्टेबिल का घूस लेते वीडियो भी पिछले दिनों वायरल हुआ था। इन मामलों में शिकायत पर डीसीपी (ट्रैफिक) सुभाष चंद्र शाक्य ने जांच कराई थी। जांच में आरोपों की पुष्टि के साथ ही दायित्वों का कुशलता से निर्वहन न करने पर डीसीपी (ट्रैफिक) ने बृहस्पतिवार को नरेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें