फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पर्यटन व्यवसायियों को एक लाख रुपये का पर्यटन पुरस्कार दिया जाएगा

Mon, 22 May 2023 04:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

योगी सरकार प्रदेश के पर्यटन व्यवसायियों को पुरस्कृत करेगी और एक लाख रुपये का राज्य पर्यटन पुरस्कार प्रदान करेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य में विभिन्न पर्यटन व्यवसायों की असाधारण पहल और सेवा की गुणवत्ता को मान्यता प्रदान करने के लिए बेस्ट टूर ऑपरेटर, बेस्ट वेलनेस सेंटर, बेस्ट होटल, बेस्ट हेरिटेज होटल, बेस्ट ईको-टूरिज्म ऑपरेटर, बेस्ट ईको रिसॉर्ट, बेस्ट होम स्टे तथा बेस्ट एडवेंचर टूर ऑपरेटर आदि के लिए 01 लाख रूपये का राज्य पर्यटन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन


यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने देते हुए बताया कि इस पुरस्कार से नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और राज्य में निवेश तथा उत्तरदायी पर्यटन को गति मिलेगी। नई पर्यटन नीति में की गई व्यवस्था के अनुसार यह पुरस्कार विश्व पर्यटन दिवस अथवा राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर वर्ष में एक बार प्रदान किया जायेगा। 

ये भी पढ़ें - आरक्षण के बहाने सियासत गरमाने में जुटे स्वामी प्रसाद, दिया 'रामराज हटाओ- आरक्षण बचाओ' का नारा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - स्वामी प्रसाद के बयान पर संतों ने जताई नाराजगी, बोले- उन्हें जेल भेज देना चाहिए
विज्ञापन


जयवीर सिंह ने बताया कि राज्य पर्यटन पुरस्कार की अधिकतम संख्या 10 होगी एवं प्रत्येक पुरस्कार अधिकतम एक लाख रूपये का होगा। असाधारण पहल और सेवा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए एक लाख रूपये की धनराशि के साथ प्रमाण-पत्र, सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह दिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य पर्यटन पुरस्कार की व्यवस्था की गई है। पर्यटन मंत्री ने बताया कि राज्य पर्यटन पुरस्कार के माध्यम से पर्यटन संबंधी सेवा प्रदाता प्रदान करने वाले संस्थानों के मध्य स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और इसका लाभ पर्यटकों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि राज्य पर्यटन पुरस्कार को लोकप्रिय बनाने के लिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें