फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top news of UP: कैबिनेट मंत्री ने पूछा- अखिलेश को अब्बाजान शब्द से नफरत क्यों, सितंबर के बाद सभाएं शुरू करेगी भाजपा

Sun, 08 Aug 2021 05:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बनते माहौल के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए तंज के बाद यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तंज कसा था जिस पर अखिलेश यादव ने आपत्ति जताई थी। अब इसे लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्घार्थ नाथ सिंह ने अखिलेश यादव से सवाल पूछा है। वहीं, भाजपा ने बैठक में निर्णय लिया है कि पार्टी सितंबर के बाद चुनावी सभाएं शुरू करेगी। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन


बयानबाजी: भाजपा का अखिलेश यादव पर पलटवार, पूछा- 'अब्बाजान' शब्द से उन्हें इतनी आपत्ति क्यों, उनके पिता भी तो उन्हें टीपू कहते हैं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए 'अब्बाजान' शब्द का इस्तेमाल करने पर सपा व भाजपा के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। अब यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह ने अखिलेश यादव से पूछा कि उन्हें अब्बा शब्द से आपत्ति क्यों है? मुलायम सिंह यादव भी तो उन्हें टीपू कहकर बुलाते हैं। पढ़ें पूरी खबर

योगी बोले- मोदी जी के 'खेलो इंडिया' के कारण मुमकिन हुई भारत की सफलता, राज्य सरकार विजेताओं का करेगी सम्मान
यूपी सरकार ने टोक्यो ओलंपिक में सभी पदक विजेताओं का सम्मान करने का फैसला किया है। इस कड़ी में देश की पुरुष एवं महिला हॉकी टीम को विशेष आमंत्रण भेजा जाएगा। मौके पर टोक्यो ओलंपिक का हिस्सा बनने वाले यूपी के दस खिलाड़ियों का भी राज्य सरकार की ओर से अभिनंदन किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


बाराबंकी: भाजपा के बूथ अध्यक्ष की गला दबाकर हत्या, मकान के पीछे पड़ा मिला शव
सुबेहा थाना के पूरे पंडित मजरे थलवारा गांव में शनिवार की रात घर पर अकेले रह रहे वृद्ध की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। सुबह मकान के पीछे शव पड़ा होने पर ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। भाजपा बूथ अध्यक्ष रहे मृतक के कोई संतान नहीं थी तथा दो माह पहले पत्नी का निधन होने पर एकदम अकेले रह गए थे। संपत्ति के लालच में रिश्तेदारों व गांव के कुछ लोगों ने गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ: एसजीपीजीआई में रोबोटिक तकनीक से किडनी ट्रांसप्लांट, प्रदेश में पहली बार इस तकनीक का हुआ प्रयोग
उत्तर प्रदेश में रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट शुरू हो गई है। एसजीपीजीआई की टीम ने बहराइच निवासी मरीज से इसकी शुरुआत की। इसमें 42 वर्ष की बेटी के लिए 61 साल की मां ने किडनी दान की है। मरीज तीन साल से डायलिसिस के सहारे थी। पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ: पर्यावरण सुधारने पर खर्च होंगे 50 करोड़, पार्कों को किया जाएगा विकसित
राजधानी लखनऊ में हरियाली बढ़ाकर पर्यावरण को सुधारने पर 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें शहर के 706 पार्कों को विकसित किए जाएगा और अमीनाबाद सहित शहर के दस प्रमुख बाजारों-मार्गों में ग्रीन बफर जोन बनाए जाएंगे। महापौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में 15वें वित्त आयोग के बजट से कराए जाने वाले कार्यों को मंजूरी दी गई। इसमें नगर आयुक्त के अलावा प्रशासन, एलडीए, लोक निर्माण विभाग और जलकल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें