दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। उनके इस अयोध्या दौरे को यूपी चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, यूपी में कोरोना पूरी तरह नियंत्रण में है बीते 24 घंटे में प्रदेश में सिर्फ 14 ही नए संक्रमित मिले हैं। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
अयोध्या: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने रामलला के किए दर्शन, बोले- उनकी कृपा से ही अच्छा काम कर रहे केजरीवाल
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अयोध्या दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने राम की नगरी में रामलला के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि राम सबके हैं और सभी को अयोध्या आना चाहिए। अयोध्या पहुंचने पर सआदतगंज बाईपास पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह भी मौजूद थे।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी: प्रदेश में बीते 24 घंटे में सिर्फ 14 नए कोरोना मरीज मिले, रिकवरी दर 98.7 फीसदी
उत्तर प्रदेश के 33 जिलों में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं है। विगत दिवस हुई कोविड टेस्टिंग में 64 ज़िलों में संक्रमण का कोई भी नया केस नहीं मिला। वर्तमान में 175 कोरोना संक्रमितों का उपचार हो रहा है। औसतन हर दिन सवा दो लाख से ढाई लाख तक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी से आधी हो गई है और रिकवरी दर 98.7 फीसदी है।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी: रायबरेली में दूसरा दिन बिताए बिना ही प्रियंका गांधी सुबह ही दिल्ली रवाना हुईं
दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली आई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दूसरे दिन सुबह लखनऊ के लिए रवाना हो गई। वह रायबरेली से लखनऊ गईं और फिर वहां से दिल्ली रवाना हो गईं। प्रियंका गांधी को आज सुबह लोगों से मिलना था, लेकिन यह कार्य उन्होंने रविवार को देर शाम तक ही पूरा कर लिया था।
पढ़ें पूरी खबर
बलरामपुर: संदिग्ध हालात में तालाब में डूबने से मां-बेटी की मौत
बलरामपुर के रहेराबाजार में संदिग्ध हालात में मां-बेटी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। ससुराली जनों ने मायके पक्ष पर मारकर तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है।
पढ़ें पूरी खबर
अमर उजाला से बातचीत: बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र का दावा - ब्राह्मण साथ आएगा, बसपा सरकार बनाएगी
उत्तर प्रदेश में चुनावी चौसर बिछ चुकी है। सभी पार्टियों ने अपने-अपने दांव चलने शुरू कर दिए हैं। किसी ने यात्राएं शुरू की हैं तो कोई सम्मेलनों के बहाने वोटरों की नब्ज टटोल रहा है। उप्र में चार बार सत्ता के शिखर तक पहुंच चुकी बहुजन समाज पार्टी ने भी अपनी तैयारियों को धार देनी शुरू कर दी है। इस चुनाव में बसपा की रणनीति और उम्मीदों पर अमर उजाला ने बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र से बात की।
पढ़ें पूरी खबर