फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में बीते 24 घंटे में सिर्फ 14 नए कोरोना मरीज मिले, रिकवरी दर 98.7 फीसदी

Mon, 13 Sep 2021 05:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में हर रोज लगभग दो लाख कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं पर पॉजिटिव पाए जाने वाले लोगों की संख्या लगातार कम होती जा रही है जो कि राहत की बात है।

 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के 33 जिलों में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं है। विगत दिवस हुई कोविड टेस्टिंग में 64 ज़िलों में संक्रमण का कोई भी नया केस नहीं मिला। वर्तमान में 175 कोरोना संक्रमितों का उपचार हो रहा है। औसतन हर दिन सवा दो लाख से ढाई लाख तक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी से आधी हो गई है और रिकवरी दर 98.7 फीसदी है।

विज्ञापन


अब तक 07 करोड़ 51 लाख 27 हजार 89 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। विगत 24 घंटे में हुई 01 लाख 80 हजार 599 सैम्पल की टेस्टिंग में 14 नए मरीजों की पुष्टि हुई। मात्र 09 जनपदों में ही नए मरीज मिले। इसी अवधि में 10 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब तक 16 लाख 86 हजार 497 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

कोविड की अद्यतन स्थिति के अनुसार प्रदेश के 33 जनपदों (बलिया, अलीगढ़, अमरोहा, अयोध्या, बागपत, बलरामपुर, बांदा, बस्ती, बहराइच, भदोही, बिजनौर, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, एटा, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, कासगंज, कुशीनगर, महोबा, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, सहारनपुर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर, सुल्तानपुर और सोनभद्र) में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।
विज्ञापन


भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोविड टीकाकरण के लिए अर्ह उत्तर प्रदेश की 48 फीसदी आबादी ने कोविड टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। 12 सितम्बर तक पहली खुराक लेने वालों की संख्या 07 करोड़ 22 लाख से अधिक हो गई है। इस प्रकार प्रदेश में कुल कोविड वैक्सीनेशन 08 करोड़ 69 लाख से अधिक हो गया है। यह किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें