योगी सरकार ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्घांजलि देते हुए प्रदेश के दो मेडिकल संस्थानों का नामकरण कल्याण सिंह के नाम पर कर दिया है। वहीं, टीम 9 के साथ बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कड़ाई से करवाया जाए। यहां पढ़ें सभी प्रमुख खबरें:
निर्णय: योगी सरकार ने कल्याण सिंह को दी अनोखी श्रद्धांजलि, पूर्व सीएम के नाम से जाने जाएंगे ये दो मेडिकल संस्थान
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को अनोखी श्रद्धांजलि दी है। यूपी सरकार ने राजकीय मेडिकल कॉलेज, बुलंदशहर और सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान, चक गंजरिया, लखनऊ का नामकरण पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर करने का फैसला किया है।
पढ़ें पूरी खबर
मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश, कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराएं, रात्रिकालीन कर्फ्यू को प्रभावी बनाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि विभिन्न राज्यों में कोविड के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। हमें सावधान रहना होगा। अतिरिक्त स्थिति बरतनी होगी। कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाना बहुत जरूरी है।
पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ: गोली मारकर हत्या को बिजली गिरने से हुई मौत बताने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, थानाध्यक्ष निलंबित
एक बुजुर्ग की गोली मारकर की गई निर्मम हत्या को आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत बताने पर पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। लखनऊ के माल थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, बयान जारी करने वाले एसपी देहात और सीओ मलिहाबाद से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामले में आईजी लक्ष्मी सिंह ने कार्रवाई की है।
पढ़ें पूरी खबर
चार दिवसीय यूपी दौरा: लखनऊ पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चार दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश में रहेंगे। इस कड़ी में गुरुवार को वह लखनऊ पहुंच गए हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया।
पढ़ें पूरी खबर
स्मारक घोटाला: तत्कालीन वरिष्ठ अधिकारियों से विजिलेंस करेगी पूछताछ
मायावती शासनकाल में हुए स्मारक घोटाले में विजिलेंस जल्द ही नोटिस भेजकर राजकीय निर्माण निगम और भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में तैनात रहे तत्कालीन वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ करेगी।
पढ़ें पूरी खबर