देश के अलग-अलग राज्यों में हो रहे लाउडस्पीकर विवाद के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से दिशा निर्देश जारी कर कहा गया है कि धार्मिक स्थलों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर को हटवाया जाए और 30 अप्रैल तक इसकी रिपोर्ट मंडलायुक्त व पुलिस आयुक्त शासन को उपलब्ध कराएं। उधर, प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव व सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा के बाद सोमवार को कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम जिला कारागार में बंद आजम खां से मुलाकात करने पहुंचे। मुलाकात के बाद कारागार से बाहर निकले प्रमोद कृष्णम ने बताया कि वह आजम से मिलकर कोई रणनीति बनाने नहीं आए थे बल्कि उनका हालचाल जानने आए थे। पढ़ें प्रमुख खबरें
अवैध लाउडस्पीकर हटाने को लेकर यूपी में चलेगा अभियान: सरकार ने जारी किए आदेश- कहा, 30 अप्रैल तक रिपोर्ट दें
यूपी में अवैध लाउडस्पीकर हटाने के लिए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने अफसरों से 30 अप्रैल तक रिपोर्ट मांगी है।
पढ़ें पूरी खबर
सीतापुर: सपा विधायक आजम खां से जेल में मिले कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम, भगवद्गीता भेंट की
अलग-अलग दलों के नेताओं का सपा विधायक आजम खां से मुलाकात का दौर जारी है। सोमवार को कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उनसे मुलाकात की और भगवद्गीता भेंट की।
पढ़ें पूरी खबर
पेपर लीक मामला: बलिया के तीन पत्रकारों को मिली जमानत, बैकफुट पर आई पुलिस ने हटाईं संगीन धाराएं
यूपी बोर्ड पेपर लीक मामले में फर्जी तरीके से गिरफ्तार किए गए बलिया के तीन पत्रकारों की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। सोमवार को तीनों को जमानत मिल गई।
पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ: महंत नृत्यगोपालदास आईसीयू में, डॉक्टर बोले- हालत स्थिर और संतोषजनक है
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व मणिरामदास की छावनी के महंत नृत्यगोपालदास की हालत स्थिर व संतोषजनक है। मेदांता के मेडिकल डायरेक्टर ने इस संबंध में बयान जारी किया है।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी: कोरोना के दौरान काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगा तोहफा, विभिन्न सेवाओं में मिलेगा वेटेज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान अस्पतालों में कार्य करने वाले कार्मिकों की सेवाभावना प्रेरणास्पद है। ऐसे कार्मिकों के भविष्य की सुरक्षा के विभिन्न सेवाओं में वेटेज दिया जाना चाहिए।
पढ़ें पूरी खबर
दिन निकलते ही वारदात: मेरठ के खरखौदा में आठ माह की गर्भवती पत्नी की गला रेत कर हत्या, पति गिरफ्तार
मेरठ के खरखौदा में एक युवक ने अपनी आठ माह की गर्भवती पत्नी की गला रेत कर हत्या कर डाली। इसके बाद आरोपी धारदार हथियार के साथ खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पढ़ें पूरी खबर