यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर रविवार को पूरे दिन उन्हें श्रद्घांजलि देने का सिलसिला चलता रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिल्ली से लखनऊ आए उन्हें श्रद्घांजलि दी और फिर वापस लौट गए। इसके अलावा, पूर्व सीएम के निधन के कारण लखनऊ विश्वविद्यालय की 23 अगस्त को होने वाली पीएचडी प्रवेश परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है।
अलविदा कल्याण: पीएम मोदी ने किया कल्याण सिंह का अंतिम दर्शन, बोले- वे हमारे प्रेरणा स्रोत रहे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए रविवार को लखनऊ पहुंचे और उन्हें श्रद्घांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कल्याण सिंह को अपना प्रेरणा स्रोत बताया और कहा कि उन्हें जब भी कोई जिम्मेदारी दी गई उन्होंने पूरी प्रतिबद्घता से उसे पूरा किया। पीएम मोदी ने कहा कि भगवान श्रीराम उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
पढ़ें पूरी खबर
लविवि: 23 अगस्त को होने वाली पीएचडी प्रवेश परीक्षा स्थगित, अब 29 अगस्त को होगी
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 23 अगस्त को घोषित सार्वजनिक अवकाश के क्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रस्तावित पीएचडी प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।
पढ़ें पूरी खबर
कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि: भाजपा नेता मुरली मनोहर बोले- वो एक राष्ट्रीय नेता थे, उनकी कमी पूरी करना मुश्किल
हिंदुत्व के नायक कल्याण सिंह के निधन पर अलग-अलग दलों के नेताओं ने प्रतिक्रया दी और श्रद्घांजलि दी। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि कल्याण सिंह सिर्फ एक जाति के नेता नहीं थे। वो किसानों, पिछड़ों व वंचितों के नेता थे। वह एक राष्ट्रीय नेता थे।
पढ़ें पूरी खबर
ब्राह्मण वोट बैंक को सहेजने के लिए सपा ने बनाई कमेटी, परशुराम मूर्ति का अनावरण समारोह जल्द
समाजवादी पार्टी ने शाहजहांपुर के जलालाबाद में लगी भगवान परशुराम की मूर्ति के अनावरण समारोह की तैयारी शुरू कर दी है साथ ही पार्टी 25 अगस्त से करीब 10 जिलों में दूसरे चरण का प्रबुद्ध सम्मेलन करेगी।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी: निधन के बाद पूरी हुई कल्याण सिंह की अंतिम इच्छा, भाजपा अध्यक्ष ने यूं दी अंतिम विदाई
राममंदिर आंदोलन के बड़े चेहरे और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद रविवार को उन्हें श्रद्घांजलि देने का सिलसिला जारी रहा। अलग-अलग दलों के नेताओं ने लखनऊ स्थित उनके घर जाकर अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्घांजलि दी। उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास से पहले भाजपा कार्यालय ले जाया गया और फिर विधान भवन में रखा गया जहां पर एक के बाद एक राजनेताओं ने उनके अंतिम दर्शन किए।
पढ़ें पूरी खबर