फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top news of UP: नोएडा ट्विन टावर प्रकरण में एसआईटी गठित, गंगा एक्सप्रेस वे से जुड़े प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

Thu, 02 Sep 2021 06:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा ट्विन टावर प्रकरण पर कड़ी कार्रवाई कर 15 दिन में रिपोर्ट देने की बात कही है। उनके निर्देश पर एसआईटी बना दी गई है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा ट्विन टावर प्रकरण पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। वहीं, गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन


नोएडा ट्विन टावर प्रकरण: योगी के निर्देश के बाद एसआईटी का गठन, 15 दिन में मांगी मामले की पूरी रिपोर्ट
नोएडा ट्विन टावर प्रकरण पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त हैं। उनके निर्देश पर अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एसआईटी बनाई जाएगी जिसमें एडीजी व टाउन प्लानर भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने 15 दिनों में रिपोर्ट देने के लिए कहा है। पढ़ें पूरी खबर 

यूपी कैबिनेट के फैसले: गंगा एक्सप्रेस वे के बिड डॉक्यूमेंट को मंजूरी, ललितपुर में बनेगा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। बैठक में गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना के बिड डॉक्यूमेंट को मंजूरी दी गई है। बैठक में एक्सप्रेव वे के आरएफपी व आरएफक्यू डॉक्यूमेंट पर सहमति की मुहर लगाई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


जन क्रांति यात्रा: समापन समारोह में अचानक पहुंचे मुलायम सिंह, बोले- सरकार बनवाएं यात्रा का मकसद पूरा होगा
जनक्रांति यात्रा के समापन समारोह में अचानक पहुंचे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सपा की सरकार बनाकर इस क्रांति यात्रा का मकसद पूरा करें। उन्होंने कहा कि सपा ही सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ सकती है और सभी को अधिकार दिला सकती है। पढ़ें पूरी खबर

यूपी: 24 घंटे में प्रदेश के 63 जिलों में एक भी कोविड का मरीज नहीं, पॉजिटिविटी दर 0.01 पर
उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। कोविड की ताजा स्थिति के मुताबिक प्रदेश के 21 जनपदों में एक्टिव केस शून्य हैं। जनपद अलीगढ़, अमेठी, अयोध्या, बागपत, बांदा, बस्ती, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, ललितपुर, महोबा, मऊ, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, शामली, सुल्तानपुर में आज कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। पढ़ें पूरी खबर

पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित सिंह पर जानलेवा हमले का मामला: मंत्री के भाई ने भाजपा सांसद के खिलाफ दी गवाही
सपा सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय पंडित सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में पूर्व मंत्री के भाई नरेंद्र सिंह ने विशेष कोर्ट में भाजपा सांसद व कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ गुरुवार को विशेष कोर्ट में गवाही दी। मामले से जिले की सियासत गर्मा गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें