फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP: अखिलेश बोले- हमारे फोन टैप करवा रही भाजपा, भाजपा अध्यक्ष बोले- हमें गन्ना और अखिलेश को जिन्ना पर भरोसा

Sun, 19 Dec 2021 05:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में रविवार को भी समाजवादी पार्टी के नेताओं के घरों पर आयकर विभाग की टीम ने छापे मारे। इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा की राज्य व केंद्र की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा उनके और सपा नेताओं का फोन टैप करवा रही है। उन्होंने कहा कि इस काम में सरकार ने अपने करीबी अफसरों को लगाया है। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अंबेडकरनगर में जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाई। देखें प्रमुख खबरें

विज्ञापन

सपा नेताओं के घरों पर आज भी आयकर विभाग के छापे, अखिलेश का आरोप- हमारे फोन टैप करवा रही भाजपा
यूपी में रविवार को भी समाजवादी पार्टी के नेताओं के घरों पर आयकर विभाग की टीम ने छापे मारे। इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस की और तंज कसा कि अनुपयोगी सरकार और कर भी क्या सकती है? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग मेरा और सपा के अन्य नेताओं के फोन टैप करवा रही है। पढ़ें पूरी खबर

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने जन विश्वास यात्रा को दिखाई हरी झंडी, बोले- हमें गन्ना, अखिलेश को जिन्ना पसंद
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को अंबेडकरनगर के अकबरपुर से जन विश्वास यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने भोजपुरी में अपने भाषण की शुरुआत की और जै श्रीराम का नारा लगाया। उन्होंने कहा, 'ई हमार सौभाग्य है कि भगवान श्रीराम की धरती पर हम हैं। हम उनको नमन करत हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


संजय निषाद ने योगी को लिखा पत्र: बोले- लोगों को आरक्षण मिलने की बात कहकर रैली में लाया था, वोट चाहिए तो मुद्दे हल करें
राजधानी लखनऊ में हुई रैली में निषाद समाज के लिए आरक्षण की घोषणा न होने पर निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद नाराज हैं। उन्होंने कहा सरकार बनने से पहले निषाद समाज के मुद्दों का हल होगा, तभी उनका फायदा होगा। संजय ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि अगर निषादों का वोट चाहिए तो इनका ख्याल रखना होगा। पढ़ें पूरी खबर

प्रियंका गांधी ने महिलाओं से किया संवाद, बोलीं- हम एक हो जाएं तो राजनीति बदल देंगे
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को रायबरेली के रिफॉर्म क्लब में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अगर देश की सारी महिलाएं एक हो जाएं तो हम राजनीति बदल देंगे। पढ़ें पूरी खबर

ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा: जिला पंचायत में नियमों को ताक पर रख हुए लाखों के भुगतान
लखनऊ में जिला पंचायत में लाखों रुपये के भुगतान नियमों को ताक पर रखकर किए गए। खास बात यह है कि भुगतान में जिम्मेदार अधिकारियों ने ही मनमानी की। बिना बिल व वाउचर के रुपये दे दिए गए। इसका खुलासा विधानमंडल में मुख्य लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियां एवं पंचायतें उत्तर प्रदेश की ओर से पेश की गई वर्ष 2013-14 की रिपोर्ट में हुआ है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें