फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP:अनुपूरक बजट में कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा, मायावती ने कहा- गरीबों के लिए राहत नहीं

Wed, 18 Aug 2021 05:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

योगी सरकार ने बुधवार को अनुपूरक बजट पेश किया है। इसमें कर्मचारी वर्ग व बेरोजगार युवाओं को राहत देने की घोषणा की गई है। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी सरकार ने बुधवार को 7301 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया है। बजट में आशा वर्करों, चौकीदारों, ग्राम प्रहरी, आंगनबाड़ी, रोजगार सेवक, प्रांतीय रक्षक दल, रसोइया समेत विभिन्न संभागों में काम कर रहे कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की गई है। वहीं, मायावती ने इस अनुपूरक बजट को निराशाजनक करार देते हुए कहा कि अगर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत मिलती तो अच्छा होता। यहां पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें:
विज्ञापन


योगी का चुनावी बजट: आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, चौकीदारों सहित कई कर्मियों का बढ़ेगा मानदेय
यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन प्रदेश की योगी सरकार ने सात हजार तीन सौ एक करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया है। पढ़ें पूरी खबर

मायावती बोलीं- योगी सरकार का अनुपूरक बजट दिल दुखाने वाला, पेट्रोल की कीमत में कमी से मिलती राहत
बसपा सुप्रीमो मायावती ने योगी सरकार द्वारा यूपी विधानसभा में पेश किए गए अनुपूरक बजट को प्रदेश की गरीब जनता के लिए दिल दुखाने वाला करार दिया है। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार तमिलनाडु की तरह पेट्रोल की कीमत 3 रुपए कम कर देती तो जनता को जरूर राहत मिलती। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यूपी: प्रदेश में 6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने करवाया कोरोना टीकाकरण, 17 जिले संक्रमण मुक्त
उत्तर प्रदेश सरकार ने दावा किया है कि सूबे में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 06 करोड़ 06 लाख के पार हो चुका है। 05 करोड़ 11लाख से अधिक नागरिकों ने कोविड से बचाव के लिए टीके की कम से कम एक खुराक प्राप्त कर ली है। 95 लाख 84 हजार से ज्यादा लोगों ने टीके की दोनों डोज प्राप्त कर ली है। यह देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


UPSSSC: आबकारी सिपाही के 405 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 5 अक्तूबर से
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तहत आबकारी सिपाही के 405 पदों पर भर्ती के लिए 5 अक्तूबर 2021 से साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

यूपी बोर्ड : अंक सुधार परीक्षा 18 सितंबर से 6 अक्तूबर तक, आवेदन 27 अगस्त तक किए जाएंगे
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2021 के परीक्षार्थियों को अंक सुधार का मौका देने के लिए बोर्ड परीक्षा 18 सितंबर से 6 अक्तूबर के बीच आयोजित की जाएगी। 2021 की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले परीक्षार्थियों को भी आगामी प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें