यूपी एटीएस ने गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षा कर्मियों पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी को न्यायालय में पेश किया। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उधर, यूपी के गौतमबुद्ध नगर में 70 और गाजियाबाद में 11 कोविड पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है और कहा कि स्थिति की गहन समीक्षा करें। पढ़ें सभी प्रमुख खबरें:
गोरखनाथ मंदिर हमला: आरोपी मुर्तजा पर यूएपीए के तहत मुकदमा दर्ज, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षा कर्मियों पर हमले का आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी के खिलाफ उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने विधि विरुद्घ क्रिया कलाप निवारण अधिनियम (यूएपीए) के तहत भी मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार को उसे गोरखपुर में सत्र न्यायालय में पेश किया गया। जहां उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में गोरखपुर जेल भेज दिया गया।
पढ़ें पूरी खबर
नए कोविड मरीजों को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश, पूरा एनसीआर अलर्ट मोड पर रखें, हालात की गहन समीक्षा करें
उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे कुछ राज्यों में बीते कुछ दिनों से कोविड के केस में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। एनसीआर के जिलों में भी इसका असर है। गौतमबुद्ध नगर में 70 और गाजियाबाद में 11 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत पूरे एनसीआर को अलर्ट मोड में रखा जाए।
पढ़ें पूरी खबर
Paper Leak Case: पत्रकारों की रिहाई की मांग को लेकर आज बलिया बंद, शहर से कस्बों तक दिख रहा व्यापक असर
पेपर लीक मामले में संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर आज बलिया बंद है। जिले के सभी व्यापारिक, सामाजिक,शिक्षक और छात्र संगठनों ने बंद को समर्थन दिया है। बलिया बंद का शहर से लेकर कस्बों तक व्यापक असर दिख रहा है।
पढ़ें पूरी खबर
प्रयागराज: एक ही दिन में सात लोगों की हत्या से मचा हड़कंप, डीजीपी मुख्यालय ने मांगी रिपोर्ट
प्रयागराज में एक ही दिन में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 7 लोगों की हत्या को लेकर हड़कंप मच गया है। इन घटनाओं के बाद डीजीपी मुख्यालय ने प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार और आई जी राकेश कुमार सिंह से रिपोर्ट मांगी है।
पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ: प्रयागराज से दौड़कर लखनऊ पहुंची काजल का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान, दिया ये खास उपहार
काजल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए प्रयागराज से लखनऊ दौड़ती ही चली आई। शुक्रवार को वो लखनऊ आई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उससे मुलाकात कर प्यार और आशीर्वाद दिया।
पढ़ें पूरी खबर
मथुरा: लाउडस्पीकर से अजान के विरोध में हनुमान चालीसा पढ़ने मस्जिद पहुंचे भाजपाई, पुलिस ने रोका, नारेबाजी
पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इसके विरोध में हिंदूवादी लोग मस्जिद के सामने ही जय श्रीराम, जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया।
पढ़ें पूरी खबर
सपा को तगड़ा झटका: अखिलेश यादव के करीबी पूर्व मंत्री इरशाद खान ने दिया इस्तीफा, बोले- मुसलमानों की अनदेखी हुई
सपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे इरशाद खान ने सपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अखिलेश यादव पर मुसलमानों की अनदेखी करने के आरोप लगाए हैं।
पढ़ें पूरी खबर