यूपी चुनाव में हार के बाद बसपा ने लोकसभा में बसपा के नेता रितेश पांडेय को पार्टी नेता के पद से हटा दिया है और मुख्य सचेतक के पद पर संगीता आजाद को नियुक्त किया गया है। उधर, गोमती नदी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। 10 लोग नाव पलटने से डूब गए। रेस्क्यू जारी है। पढ़ें प्रमुख खबरें
लोकसभा अध्यक्ष को पत्र: बसपा ने रितेश पांडेय को लोकसभा में पार्टी नेता के पद से हटाया, मुख्य सचेतक भी बदला
यूपी विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद बसपा ने संगठन में बदलाव करना शुरू कर दिया है। बसपा ने लोकसभा में रितेश पांडेय को पार्टी नेता के पद से हटा दिया है। उनकी जगह गिरीश चंद्र जाटव को पार्टी का नेता बनाया गया है। पांडेय अंबेडकर नगर से सांसद हैं।
पढ़ें पूरी खबर
बाराबंकी: गोमती नदी में नाव पलटने से 10 लोग डूबे, दो के शव निकाले गए, रेस्क्यू जारी
गोमती नदी में नाव डूबने से एक बड़ा हादसा हुआ है। नाव पर सवार 10 से अधिक लोगों के जहां डूबने की आशंका है वहीं अब तक दो शव नदी से बाहर निकाले गए हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस रेस्क्यू में जुटी हुई है।
पढ़ें पूरी खबर
प्रत्याशियों के नाम पर हुई चर्चा: सपा ने एमएलसी चुनाव की बनाई रणनीति, कुछ सीटों पर नए उम्मीदवार उतारने की तैयारी
सपा ने रविवार को विधान परिषद स्थानीय निकाय प्राधिकारी के चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। विभिन्न सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा की गई। ज्यादातर सीटों पर पुराने एमएलसी को दोबारा मैदान में उतारने की तैयारी है।
पढ़ें पूरी खबर
UPSSSC: आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा 2016 के परीक्षा परिणाम घोषित
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की मंगलवार को आहूत बैठक में आबकारी सिपाही परीक्षा-2016 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है।
पढ़ें पूरी खबर
अब इस चुनाव में सपा-भाजपा की होगी टक्कर : यूपी की 36 सीटों के लिए नौ अप्रैल को मतदान, जानिए कौन सी पार्टी कितनी मजबूत?
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब राजनीतिक दलों की नजर विधान परिषद यानी एमएलसी चुनाव पर है। मंगलवार से इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई। प्रदेश की 36 विधान परिषद की सीटों पर नौ अप्रैल को मतदान होना है।
पढ़ें पूरी खबर