अयोध्याा जिले के थाना कैंट के हांसापुर गांव के पास बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में तीन अपराधियों के पैर में गोली लगी है। क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, तीनों बदमाश जहर खुरानी करते थे।