फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP: यूपी में ढ़ाई करोड़ लोगों ने ली कोरोना की दोनों डोज, मायावती ने कहा- पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जनता को मिले राहत

Sun, 17 Oct 2021 10:02 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में कोरोना वैक्सीनेशन पूरी रफ्तार से हो रहा है। प्रदेश में अब तक ढ़ाई करोड़ से ज्यादा लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में अब तक 11 करोड़ 74 लाख 85 हजार से अधिक कोविड वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। 9 करोड़ 21 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। यह टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी के 62 फीसदी से ज्यादा है। वहीं, 2 करोड़ 53 लाख से अधिक लोगों ने टीके की दोनों डोज प्राप्त कर ली है। 17 फीसदी से अधिक लोग पूरी तरह टीकाकवर प्राप्त कर चुके हैं। देश में भयावह रूप से लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतें और महंगाई से परेशान जनता को राहत देने के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती ने मोदी सरकार से अपील की है। पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन


कोविड अपडेट: यूपी में ढ़ाई करोड़ से ज्यादा लोगों ने ली कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज
उत्तर प्रदेश में अब तक 11 करोड़ 74 लाख 85 हजार से अधिक कोविड वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। 9 करोड़ 21 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। पढ़ें पूरी खबर

महंगाई: मायावती की अपील, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से जनता को राहत दे मोदी सरकार
देश में भयावह रूप से लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतें और महंगाई से परेशान जनता को राहत देने के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती ने मोदी सरकार से अपील की है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


होमगार्ड विभाग में समूह ग और घ के कर्मचारियों के मामले देखेंगे राज्य मंत्री पलटू राम, सीएम ने बांटी जिम्मेदारियां
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए राज्यमंत्री पलटू राम को होमगार्ड और सैनिक कल्याण विभाग सौंपने के बाद विभाग के अंदर की जिम्मेदारियां भी बांट दी हैं। पढ़ें पूरी खबर

जबरन धर्मांतरण मामले में चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर, गरीबों व मूक-बधिरों को बनाया निशाना
गरीब और असहायों को धोखा व प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने के मामले में मुख्य आरोपी उमर गौतम के सहयोगी प्रसाद कावरे उर्फ एडम, फराज शाह, कौसर आलम और भूप्रिय बिंदों उर्फ अर्सलान के खिलाफ एटीएस के विशेष न्यायाधीश योगेंद्र राम गुप्ता की कोर्ट में चार्जशीट दायर की गई। पढ़ें पूरी खबर

नवरात्र में बढ़े 60 फीसदी खरीदार, लोग जमकर खरीद रहे गहने, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक आइटम
शारदीय नवरात्र में बाजार चमक गया है। पिछले साल के शारदीय नवरात्र के मुकाबले इस नवरात्र में औसतन 60 फीसदी से अधिक खरीदार बढ़ गए हैं। इनमें कपड़ा और इलेक्ट्रॉनिक आइटम का कारोबार तो पहले से दोगुना हो चुका है, सराफा व रेडीमेड कपड़े के खरीदार 30 फीसदी बढ़े हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें