फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top news of UP: योगी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर, पदक पाने वाले पुलिस कर्मियों के नाम घोषित

Sat, 14 Aug 2021 05:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश का 2022 में होने वाला विधानसभा चुनाव बेहद रोचक होने वाला है। इसे लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने भी मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के पूर्व आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने एलान किया है कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल में तमाम ऐसे कार्य किए हैं, जिनके विरोध स्वरूप वह इस बार उनके खिलाफ चुनाव लडे़ंगे। वहीं, यूपी के जौनपुर के पुलिस अधीक्षक सहित नौ पुलिस कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर वीरता पदक और चार को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लडे़ंगे रिटायर्ड आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर
पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध चुनाव लड़ने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल में तमाम ऐसे कार्य किए हैं, जिनके विरोध स्वरूप वह इस बार उनके खिलाफ चुनाव लडे़ंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

जौनपुर एसपी सहित नौ पुलिस कर्मियों को वीरता व चार को राष्ट्रपति पदक, 73 को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पदक
यूपी के जौनपुर के पुलिस अधीक्षक सहित नौ पुलिस कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर वीरता पदक और चार को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर  
विज्ञापन


बीते 24 घंटे में प्रदेश के 49 जिलों में नहीं मिला कोरोना का एक भी मरीज, 15 जिलों में सक्रिय केस शून्य
उत्तर प्रदेश में कोविड की ताजा स्थिति के मुताबिक 15 जनपदों में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या शून्य है। जनपद अलीगढ़, अमेठी, बलिया, बहराइच, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, हरदोई, हाथरस, कासगंज, कौशांबी, महोबा, सहारनपुर, शामली और सोनभद्र में आज कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर 

मोहर्रम को लेकर गृह विभाग ने जारी की गाइडलाइन, जुलूस और ताजिया निकालने की इजाजत नहीं
मुहर्रम को लेकर यूपी के गृह विभाग ने गाइडलाइन जारी कर दी है। इस अवसर पर जुलूस व ताजिया निकालने की अनुमति नहीं होगी। प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए इजाजत नहीं दी गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

यूपी डीजीपी ने जारी किए दिशा-निर्देश: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर प्रदेश में होंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम
डीजीपी मुकुल गोयल ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश भर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बस, रेलवे, मेट्रो स्टेशनों और हवाई अड्डों समेत बाजार व मॉल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से पुलिस कर्मियों को तैनात करने को कहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें