फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP:यूपी विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने 36 में से 33 सीटें जीती, मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों की कार्यशैली के लिए जारी किए निर्देश

Tue, 12 Apr 2022 06:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र की 36 सीटों के चुनाव में भाजपा ने 33 पर विजय प्राप्त की है। भाजपा ने 9 सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज की थी। 27 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने 24 सीटें जीती है। सपा को एक भी सीट पर जीत नही मिली है। पढ़ें सभी प्रमुख खबरें
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र की 36 सीटों के चुनाव में भाजपा ने 33 पर विजय प्राप्त की है। भाजपा ने 9 सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज की थी। उधर, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया कि शासकीय कार्यालयों में अनुशासन बनाए रखें और कर्मचारी समय से कार्यालय आएं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि भोजनावकाश आधा घंटे से अधिक न हो। पढ़ें सभी प्रमुख खबरें

विज्ञापन


यूपी विधान परिषद चुनाव परिणाम: 36 में से 33 सीटों पर भाजपा को मिली जीत, पूरी तरह साफ हो गई सपा
यूपी विधान परिषद के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। इन चुनाव में भाजपा को बंपर जीत मिली है। 36 में से 33 सीटें भाजपा ने अपने नाम की हैं। हालांकि, वाराणसी में निर्दलीय प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह को जीत मिली है। पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश, कार्यालयों में अनुशासन बनाएं कर्मचारी, समय से ऑफिस आएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को टीम-9 के साथ बैठक की और अफसरों को कई निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की और कहा कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


लखनऊ: मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे युवक की संदिग्ध हालात में दीवार से गिरने से मौत, मामले की जांच जारी
मुख्यमंत्री से मिलने के लिए आवास पहुंचे राजकुमार पाल संदिग्ध हालात में दीवार से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां देर शाम को उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक ने अपने गांव के प्रधान के खिलाफ शिकायत की थी। पढ़ें पूरी खबर

इटावा में सिपाही ने की आत्महत्या: सरकारी रायफल से खुद को मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में ऊसराहार थाना क्षेत्र के एक सिपाही ने सरकारी रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कानपुर से फॉरेंसिंक टीम बुलाई गई है। पुलिस पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी। पढ़ें पूरी खबर

मुजफ्फरनगर: सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत, हरियाणा से जा रहे थे हरिद्वार, रास्ते में डिवाइडर से टकराई कार
मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सफारी कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें