फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP: कांग्रेस का एलान- सरकार बनी तो हर आशा बहन को देंगे 10 हजार रुपये महीना, यूपी में दो और पुलिस कमिश्नरेट बनेंगे

Wed, 10 Nov 2021 05:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कांग्रेस ने यूपी चुनाव को लेकर बुधवार को एक और बड़ी घोषणा की है। प्रियंका गांधी ने एलान किया कि कांग्रेस सरकार आने पर आशा बहनों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 10 हजार रुपये किया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी चुनाव को लेकर बड़ा एलान किया है। बुधवार को उन्होंने कहा कि अगर 2022 में यूपी में कांग्रेस की सरकार आती है तो आशा बहनों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 10 हजार रुपये महीना मानदेय दिया जाएगा। वहीं, यूपी के दो और जिलों में पुलिस कमिश्नरेटे सिस्टम लागू करने की तैयारी की जा रही है। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन

प्रियंका गांधी का एलान: सरकार बनी तो आशा बहनों और आंगनबाड़ी कर्मियों को हर महीने 10 हजार रुपये मानदेय
कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने एलान किया है कि यूपी में सरकार बनने पर आशा बहनों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 10 रुपये मानदेय दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर 

सीतापुर: आठ माह पहले हारी राधा के सिर सजा प्रधानी का ताज, पुर्नमतगणना में दो वोटों से जीत मिली
आठ माह पहले हुई पंचायत चुनाव की मतगणना में 13 मतों से हारने वाली प्रत्याशी के सिर पुर्नमतगणना के बाद जीत का सेहरा बंधा है। प्रधानी का ताज गंवाने वाली राधा रानी ने मतगणना के दौरान बरती गयी धांधली को लेकर हाईकोर्ट तक गुहार लगायी थी। कोर्ट के आदेश पर फिर से हुई मतों की गणना ने पूर्व में हारी प्रत्याशी को दो मतों से जीत का तोहफा दिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


गोंडा: दुःखहरण नाथ मंदिर में माथा टेक शिवपाल ने मांगा सरकार बनाने का आशीर्वाद
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने बुधवार को दुःखहरण नाथ मंदिर में माथा टेक कर सरकार बनाने का आशीर्वाद मांगा है। दर्शन करने के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार से जनता दुःखी है। जनता परिवर्तन चाह रही है। पढ़ें पूरी खबर

बनें यूपी की आवाज अभियान: कांग्रेस लिखित परीक्षा के आधार पर जिलों में बनाएगी प्रवक्ता और मीडिया कोऑर्डिनेटर
कांग्रेस यूपी में युवाओं को पार्टी से जोड़ने का एक नया अभियान चलाने जा रही है। पार्टी ने आह्वान किया है कि वे ‘बनें यूपी की आवाज’ अभियान का हिस्सा बनें। इस अभियान का मकसद जिला स्तर पर पार्टी के प्रवक्ता और मीडिया कोऑर्डिनेटर का चुनाव करना है। पढ़ें पूरी खबर

यूपी: चुनाव से पहले दो और नए पुलिस कमिश्नरेट की उम्मीद, इन चार जिलों को लेकर लग रहे कयास
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में दो और पुलिस कमिश्नरेट बनाए जाने की उम्मीदें फिर से जग गई हैं। डीजीपी मुख्यालय ने मौजूदा चारों पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ, नोएडा, वाराणसी और कानपुर से पुलिस आयुक्त प्रणाली को लेकर एक रिपोर्ट मांगी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें