फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्तार: यूपी 112 से जोड़े गए 9636 व्यावसायिक प्रतिष्ठान, घटना होने पर तत्काल मिलेगी मदद

Wed, 10 Nov 2021 04:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी के 9636 प्रतिष्ठानों को एक अलॉर्म के जरिए यूपी 112 से जोड़ा गया है जिससे कि बेहद कम समय में पुलिस सहायता उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश के 9636 प्रतिष्ठानों को यूपी 112 से जोड़ा गया है। इन प्रतिष्ठानों को एक अलॉर्म के जरिए यूपी 112 से जोड़ा गया है। इससे कोई घटना होने पर पुलिस बेहद कम समय में मौके पर पहुंच सकेगी।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि यूपी 112 से प्रतिष्ठानों के जुड़ने से आपातकालीन स्थिति में न्यूनतम समय में पुलिस, चिकित्सा, फायर सर्विस की मदद उपलब्ध हो सकेगी।

उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठानों में एक अलॉर्म स्थापित किया जाएगा। कोई घटना होने पर अगर किसी प्रतिष्ठान का अलॉर्म बजता है तो वहां की पूरी डिटेल लोकेशन के साथ यूपी 112 के डैश बोर्ड के साथ नजदीकी पीआरवी तक पहुंच जाएगी और पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलॉर्म रिसेप्शन सेंटर की मदद से गाड़ी को मौके पर भेजने में कम से कम चार से साढ़े चार मिनट की बचत होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें