फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP: यूपी के कार्यालयों में अब 50 फीसदी उपस्थिति की ही अनुमति, प्रत्याशियों की घोषणा के लिए भाजपा की बैठक कल

Mon, 10 Jan 2022 05:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकारी व निजी कार्यालयों में 50 फीसदी की अनुमति दी गई है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में  8334 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि प्रदेश के सभी शासकीय और निजी कार्यालयों में (आवश्यक सेवाओं के अलावा) एक समय में 50 फीसदी कार्मिकों की भौतिक उपस्थिति की व्यवस्था लागू की जाए। आवश्यकतानुसार 'वर्क फ्रॉम होम' संस्कृति को प्रोत्साहित किया जाए। उधर, यूपी चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा के लिए भाजपा नेताओं की बैठक कल दिल्ली में होगी। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के कई बड़े नेता शामिल होंगे। पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन


ओमिक्रॉन का कहर: यूपी के सरकारी व निजी कार्यालयों में अब 50 फीसदी उपस्थिति, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन
यूपी में ओमिक्रॉन के बढ़ते कहर को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सरकारी व निजी कार्यालयों में 50 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति की व्यवस्था लागू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

यूपी चुनाव 2022: प्रत्याशी चयन के लिए कल दिल्ली में होगी भाजपा नेताओं की बैठक, मुख्यमंत्री योगी होंगे शामिल
यूपी में प्रत्याशियों की घोषणा करने के लिए भाजपा की बड़े नेताओं के साथ दिल्ली में कल बैठक होगी। इसके बाद सूची जारी की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन


खुलासा: पूर्व सांसद ने विधानसभा चुनाव में टिकट मिलने में रोड़ा बनने पर करवाई थी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष फिरोज की हत्या
बलरामपुर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज अहमद उर्फ पप्पू की हत्या का खुलासा कर दिया गया है। उसकी हत्या राजनीतिक कारणों से करवाई गई थी। मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर  

UP Covid Cases: दिसंबर में चुनावी रैलियों के चलते तेजी से बढ़ी कोरोना की तीसरी लहर, पांच दिन में करीब 2.40 फीसदी उछाल
उत्तर प्रदेश में बीते माह शुरू हुई चुनावी सरगर्मी से कोरोना की तीसरी लहर तेज हो गई है। ऐसे में समय से पहले कोरोना के पीक की आशंका है। प्रदेश में हर दिन आधा फीसदी संक्रमण की दर बढ़ रही है। जबकि एक्टिव केस का ग्राफ सात हजार तक पहुंच गया है। ऐसे में चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि रैलियां भले स्थगित हैं, लेकिन हर स्तर पर सावधानी की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यूपी चुनाव 2022: प्रदेश अध्यक्ष का दावा, कांग्रेस ने डेढ़ लाख वाट्सएप ग्रुप बनाकर 3 करोड़ लोगों को जोड़ा
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कहना है कि हम कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं, अपने प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की ताकत और नए सदस्यों व संगठन के दम पर 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें