मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर हो रहे केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में यूपी के पांच नेताओं को शामिल किया जा रहा है। सभी बुधवार शाम छह बजे मंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा करनी शुरू कर दी है। कई जिलों के प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर:
प्रधानमंत्री मोदी ने खेला मास्टर स्ट्रोक, मंत्रिमंडल में यूपी से 14 मंत्री
उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश से अनुप्रिया पटेल व कौशल किशोर सहित पांच नेताओं को मोदी कैबिनेट में जगह मिलना लगभग तय हो गया है। मोदी कैबिनेट में यूपी से अनुप्रिया पटेल, कौशल किशोर, बीएल वर्मा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में उत्तर प्रदेश के 14 लोकसभा एवं राज्यसभा सांसद अब मंत्री बनाए गए हैं। प्रदेश में भाजपा के 62 लोकसभा और 22 राज्यसभा सदस्य सहित 84 सांसद हैं, जबकि सहयोगी अपना दल (एस) के दो सांसद है। इनमें से प्रधानमंत्री मोदी सहित केंद्रीय मंत्रिमंडल में 15 मंत्री है। पहली बार ऐसा हुआ है जब केंद्र सरकार में इतनी बड़ी संख्या में यूपी को प्रतिनिधित्व मिला है।
पढ़ें पूरी खबर:
ब्लॉक प्रमुख चुनाव: भाजपा ने लखनऊ सहित इन जिलों के प्रत्याशी घोषित किए, इन्हें दिया गया टिकट
भाजपा ने बुधवार को लखनऊ सहित कई जिलों के लिए ब्लॉक प्रमुख के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने लखनऊ के चिनहट से मंजू सिंह, बक्शी का तालाब से उषा सिंह, माल से राम देवी, मलिहाबाद से निर्मल वर्मा, काकोरी से नीतू यादव, सरोजनी नगर से सुनील रावत, मोहनलाल गंज से ओमप्रकाश शुक्ला व गोसाईगंज से विनय वर्मा उर्फ डिम्पल को प्रत्याशी बनाया है।
पढ़ें पूरी खबर:
यूपी: बीते 24 घंटे में सिर्फ 120 नए मरीज मिले, 30 अप्रैल के बाद सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 120 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जबकि 191 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। 30 अप्रैल के बाद से एक्टिव केस में लगातार गिरावट हो रही है और वर्तमान में 1,947 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर और बेहतर होकर 98.6% हो गई है। अब तक 16 लाख 82 हजार से अधिक प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के साथ बैठक में कही और अफसरों को निर्देश दिए।
पढ़ें पूरी खबर:
यूपी: मुख्यमंत्री योगी ने दिलीप कुमार के निधन पर जताया शोक, कहा- फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिलीप कुमार के निधन पर जताया शोक सीएम योगी ने कहा भारतीय सिनेमा जगत के पुरोधा, अभिनय सम्राट, असंख्य कलाकारों के प्रेरणास्रोत दिलीप कुमार का निधन फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है।
पढ़ें पूरी खबर:
संजय निषाद बोले- अनुप्रिया पटेल को कैबिनेट में जगह दी जा सकती है तो प्रवीण को क्यों नहीं
केंद्रीय मंत्रिमंडल में बुधवार शाम को होने वाले विस्तार पर क्षेत्रीय नेताओं में रार बढ़ गई है। निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने मोदी कैबिनेट में अपना दल की अनुप्रिया पटेल को जगह देने की संभावना पर कहा कि जब अनुप्रिया पटेल को मंत्री बनाया जा सकता है तो प्रवीण निषाद को क्यों नहीं?
पढ़ें पूरी खबर: