फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अपर मुख्य सचिव के निजी सचिव की आत्महत्या के प्रयास मामले में कड़ी कार्रवाई, तीन को निलंबित किया गया

Wed, 01 Sep 2021 05:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे के निजी सचिव विश्वंभर दयाल की आत्महत्या के प्रयास मामले में दो रक्षक व एक मुख्य रक्षक को भी निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
निजी सचिव ने किया था आत्महत्या का प्रयास। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के बापू भवन के अपर मुख्य सचिव नगर विकास के निजी सचिव के आत्महत्या के प्रयास मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


मामले में सचिवालय सुरक्षा दल के तीन कार्मिकों को निलंबित कर दिया गया है। विधान भवन रक्षक शिखा व शीला और मुख्य रक्षक अशोक कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे के निजी सचिव विश्वंभर दयाल ने सोमवार को बापू भवन में अपने कार्यालय में पहुंच कर खुद को गोली मार ली थी। विश्वंभर को गंभीर अवस्था में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। विश्वंभर के आफिस से पुलिस को एक कागज पर लिखा नोट भी मिला है जिसमें उन्होंने उन्नाव पुलिस द्वारा की जा रही प्रताड़ना का जिक्र किया है।
विज्ञापन


इस मामले में आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने औरास इंस्पेक्टर हर प्रसाद अहिरवार और एक दरोगा को भी निलंबित किया जा चुका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें