फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज लोभियों की करतूत : बहराइच में विवाहिता को दौड़ाकर पीटा और मुंडवाया सिर, तलाक की भी दी धमकी

Thu, 15 Jul 2021 01:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच

सार

विवाह के बाद ससुरालीजन दहेज में एक लाख रुपये नगद, बाइक व अन्य उपहार की मांग करने लगे। दबाव पड़ने पर विवाहिता के मायकेवालों ने व्यवस्था करने के बाद देने की बात को भी स्वीकार कर लिया था, लेकिन ससुरालीजन विवाहिता से मारा-पीटा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच में समोखन गांव में तीन दिन पूर्व शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। ससुराल के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को गांव में पहले दौड़ा-दौड़ाकर पीटा फिर उसका सिर मुंडवा कर घर से भगा दिया। ससुरालीजनों ने विवाहिता को तलाक देने की धमकी भी दी है। डेढ़ साल की मासूम बच्ची को गोद में लेकर महिला ने एसपी की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने पति व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नेपाल राष्ट्र के बांके जिले में कोहलपुर थाना क्षेत्र के कोहलपुरवा वार्ड नंबर नौ निवासी हमजज अली ने अपनी बेटी वसीरुल का विवाह लगभग पांच साल पहले मटेरा थाना क्षेत्र के समोखन गांव निवासी शाकिर अली के पुत्र सिरताज अली के साथ किया था। आरोप है कि विवाह के बाद ससुरालीजन दहेज में एक लाख रुपये नगद, बाइक व अन्य उपहार की मांग करने लगे। दबाव पड़ने पर विवाहिता के मायकेवालों ने व्यवस्था करने के बाद देने की बात को भी स्वीकार कर लिया था, लेकिन ससुरालीजन विवाहिता से मारा-पीटा करते थे। आरोप है कि बीती 11 जुलाई को पति सिरताज व ससुर शाकिर ने मिलकर विवाहिता को गांव में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और घर से भगाने लगे। घर से न जाने पर पति व सास ने मिलकर सिर मुंडवा दिया। आरोप है कि विवाहिता के घर से न जाने पर ससुरालीजनों ने तलाक देने की धमकी दे डाली।

तलाक के भय व ससुरालीजनों के अत्याचार से तंग आकर विवाहिता घर से चली गई। विवाहिता ने बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर पीड़ा सुनाई। एसपी सुजाता सिंह के निर्देश पर मटेरा में मुकदमा दर्ज हुआ। मटेरा थानाध्यक्ष आरपी यादव ने बताया कि महिला ने घटना की सूचना न तो पुलिस को दी थी और न ही थाने आई। महिला की तहरीर मिलने पर विवाहिता के पति सिरताज व सास नसीरुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अन्य लोगों के नाम सामने आने पर उनको भी नामजद किया जाएगा। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें