फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विकास प्राधिकरण को बताएं, कैसा शहर चाहिए आपको

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ का विकास और पहचान क्या हो? इसका विकास कैसे किया जाए, इसके लिए एलडीए शहर के नागरिकों से सुझाव मांग रहा है। प्राधिकरण ने ऑनलाइन सर्वे से ये सूचनाएं जुटाने का काम शुरू किया है। वेबसाइट एलडीएऑनलाइन डॉट को डॉट इन पर इस सर्वे में शामिल होकर आप सुझाव दे सकते हैं।
विज्ञापन

एलडीए यह सर्वे अयोध्या की तर्ज पर एकीकृत विकास के लिए बन रहे सिटी डेवलपमेंट प्लान (सीडीपी) तैयार करने के लिए कर रहा है। इसके लिए तीन पेज का सर्वे वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। इसमें पूछा जा रहा है कि लखनऊ को किस पहचान के रूप में लोग देखते हैं? ऐसा लखनऊ के विकास के आधार को तय करने के लिए किया जा रहा है। वहीं, लखनऊ में मौजूद समस्याएं, महिला सुरक्षा के मुद्दे आदि पर भी जानकारी जुटाई जा रही है। लखनऊ राइज के नाम से हो रहे सर्वे में आसपास मौजूद सुविधाओं जैसे पार्क, ट्रांसपोर्ट के माध्यम और उनकी उपयोगिता पर भी राय मांगी गई है। वहीं, पूछा गया है किस तरह की सुविधाएं लोग अपने आसपास विकसित कराना चाहते हैं?
...तो बनिए विकास के भागीदार
लखनऊ के विकास में आप भागीदार बनना चाहते हैं तो स्वैच्छिक रूप से सहमति देकर अभियान में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए सर्वे में जवाब देने के समय ही जानकारी दे सकते हैं। सीडीपी तैयार करने के लिए इन वालंटियरों का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें