लखनऊ। वाहन मालिकों को अब मनपसंद साधारण (गैर वीआईपी) वाहन नंबर के लिए भी आरटीओ में एडवांस बुकिंग करानी पड़ेगी। नई व्यवस्था 10 दिसंबर से शुरू हो रही है। इस दिन से शोरूम से वाहन खरीदने पर डीलर पॉइंट पर पंजीयन होते ही ऑटोमैटिक नंबर आवंटित हो जाएगा। अब तक आरटीओ में मनपसंद नंबर जुगाड़ से मिल जाता था। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अखिलेश द्विवेदी के मुताबिक नए वाहन के लिए गैर वीआईपी नंबर में से मनपसंद नंबर के लिए 30 दिन पहले बुकिंग करानी पड़ेगी। बुकिंग के दौरान दो पहिया वाहन पर मनपसंद नंबर के लिए एक हजार और चार पहिया वाहन के लिए पांच हजार रुपये का शुल्क जमा करना होगा। योजना की शुरुआत 10 दिसंबर को परिवहन मंत्री अशोक कटारिया इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में करेंगे।