फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में होगी 7000 शिक्षकों की बंपर भर्ती

Sun, 25 May 2014 01:01 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत खुले स्कूलों में 7000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा की तर्ज पर माध्यमिक शिक्षा विभाग भी शिक्षकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लेगा। इससे संबंधित सॉफ्टवेयर तैयार कराने के लिए समिति बना दी गई है।

प्रदेश में समय-समय पर माध्यमिक शिक्षा विभाग और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोले जाते रहे हैं।

इसी सत्र से होगी नियुक्ति

प्रदेश में मौजूदा समय खुले ऐसे स्कूलों की संख्या 1021 है। इन स्कूलों में प्रधानाचार्य और शिक्षकों के पद काफी समय से खाली हैं।

शिक्षा विभाग ने 7000 एलटी ग्रेड पुरुष और एलटी ग्रेड महिला सहायक अध्यापकों की भर्ती का प्रस्ताव पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक से पास कराया था, लेकिन लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई।

माध्यमिक शिक्षा विभाग चाहता है कि अब शिक्षक के इन 7000 पदों पर शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाए ताकि नए सत्र में जुलाई से स्कूलों में शिक्षक पहुंच सकें।

भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के लिए इस बार ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के चंद दिनों बाद ही इसकी मेरिट जारी करते हुए काउंसलिंग पूरी करा ली जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने बनाई समिति

उच्‍च माध्यमिक विद्यालयों में 7000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन करने के लिए समिति बना दी गई है।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एंव प्रशिक्षण परिषद के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह को समिति का प्रभारी बनाया गया है। कार्यवाहक माध्यमिक शिक्षा निदेशक शैल यादव व कार्यवाहक बेसिक शिक्षा निदेशक डीबी शर्मा इसके सदस्य हैं।

समिति के सदस्य एनआईसी के अधिकारियों से मिलकर ऑनलाइन भर्ती के लिए सॉफ्टवेयर तैयार कराएंगे। सॉफ्टवेयर तैयार होते ही भर्ती प्रकिया शुरू कर दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें