फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप लखनऊ के इस इलाके से निकल रहे हैं तो जरा संभलकर..., यहां आज भी रात में पुलिस का चलता है लॉकडाउन

Wed, 25 Nov 2020 12:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रात में ठाकुरगंज जा रहे हैं तो संभलकर ही निकलें। यहां आज भी रात के 10 से सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन रहता है। चौंकिए नहीं, इसकी जानकारी न तो डीसीपी को है न ही किसी अन्य अधिकारी को। सिर्फ इसका आदेश थाने में तैनात एक दरोगा के पास है, जो इसका हवाला देकर लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रहा है।
विज्ञापन


ठाकुरगंज थाने में दरोगा जगदीश प्रसाद पांडेय तैनात हैं। उनके मुताबिक, इलाके में रात 10 से सुबह के पांच बजे तक लॉकडाउन है। यह बात अलग है कि सरकार ने पूरे प्रदेश से दिन और रात का लॉकडाउन काफी पहले खत्म कर दिया है, लेकिन उनकी मर्जी पर क्षेत्र में लॉकडाउन चल रहा है। इसका हवाला देकर मुकदमा भी दर्ज कर रहें हैं। ठाकुरगंज थाने में 23 नवंबर को एक मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें दरोगा जगदीश प्रसाद पांडेय ने तहरीर दी है।

तहरीर में लिखी ये बातें

तहरीर के मुताबिक, वह अपने हमराही हेड कांस्टेबिल रामदेव प्रजापति के साथ शासन व प्रशासन की ओर से कोविड-19 के संबंध में पारित लॉकडाउन के अनुपालन में 22 नवंबर की रात गश्त कर रहे थे। रात करीब 10.45 बजे बोरा फैक्टरी न्यू हैदरगंज जब पहुंचे तो वहां देखा कि अरुण वर्मा बिना सैनिटाइजर रखे फास्ट फूड की दुकान खोले बैठे थे। कुछ अज्ञात लोग दुकान से खरीदारी कर रहे थे तो कुछ वहां खड़े होकर खा रहे थे।

जैसे ही पुलिस वालों को देखा तो भाग निकले, जबकि शासन व प्रशासन का आदेश है कि रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। अभियुक्त अरुण वर्मा द्वारा किया गया यह कृत्य धारा 188/269 भादवि व 3 महामारी अधिनियम का अपराध है। दरोगा जगदीश प्रसाद पांडेय के इस तहरीर पर थाने में तैनात पुलिस कर्मियों ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 

 
विज्ञापन

कहीं पुलिस लॉकडाउन के नाम पर प्रताड़ित तो नहीं कर रही

लॉकडाउन का हवाला देकर ठाकुरगंज थाने में दर्ज मुकदमे के संबंध में डीसीपी पश्चिम देवेश पांडेय से बात की गई। डीसीपी पश्चिम ने खुद ही सवाल किया कि कोई ऐसा आदेश जारी हुआ है क्या? इसके बाद जब मुकदमे के बारे में कहा गया तो उन्होंने केस की प्रति मांगी। अब सवाल यह है कि कहीं पुलिस लॉकडाउन व कोविड-19 के नाम पर आम लोगों को प्रताड़ित तो नहीं कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें