फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Vidhan Parishad Election: सपा ने स्वामी प्रसाद का नाम किया तय, मौर्य आज करेंगे नामांकन

Tue, 07 Jun 2022 09:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद चुनाव के लिए स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम पर मुहर लगा दी है। मौर्य मंगलवार यानी आज नामांकन करेंगे। मौर्य विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए थे। 
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा ने विधान परिषद के लिए स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम तय कर दिया है। वह मंगलवार को नामांकन करेंगे। सपा के दूसरे उम्मीदवार करहल से पूर्व विधायक सोबरन सिंह होंगे। दो अन्य उम्मीदवारों के नाम पर विचार चल रहा है।

विज्ञापन


सपा के 111 और सहयोगी दल के 14 विधायक हैं। ऐसे में सपा चार लोगों को विधान परिषद भेज सकती है। पार्टी हाईकमान की ओर से सोमवार को दो नामों को लेकर मंथन किया गया और अन्य दो के लिए प्रदेश कार्यालय पर कई नेताओं को बुलाया गया था। पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानमंडल के संयुक्त सत्र में शामिल हुए, ऐसे में उनकी किसी नेता की मुलाकात नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें