फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंत पंचमी तक जेल जाएंगी सोनिया गांधी: स्वामी

Fri, 17 Oct 2014 03:56 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि सोनिया सहानुभूति की हकदार नहीं हैं। वह पहचान बदलकर काम कर रही हैं। उनका असली नाम एटोनिया है। उन्होंने कैब्रिज विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में डिग्री होने का झूठा शपथ पत्र दिया।
विज्ञापन


कई शहरों में नेशनल हेरल्ड की पांच हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को सोनिया-राहुल ने यंग इंडिया कंपनी को दे दिया। यह कंपनी उन्हीं ने बनाई है।

निचली अदालत से उनके खिलाफ समन जारी हो गया है। वह हाईकोर्ट गई हैं लेकिन उन्हें राहत नहीं मिलेगी। बसंत पंचमी तक सोनिया जेल में होंगी। स्वामी बृहस्पतिवार को राजधानी में यूथ इन एक्शन की ओर से ‘मैं और मेरा भारत’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि वह 18 साल तक भ्रष्टाचार के मामले में जयललिता के पीछे पड़े रहे। ममता बनर्जी को भी जेल भिजवाने की मांग आ रही है। मायावती का नाम आने पर कहा, उनके खिलाफ आखिर में मामला उठाउंगा, वह उनकी मित्र हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, यदि पार्टी उन्हें मायावती और मुलायम के भ्रष्टाचार के मामले उठाने को अधिकृत करे तो वह जरूर उठाएंगे।
विज्ञापन

नेहरू के कारण उलझा कश्मीर मसला

सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगाकर सेना को सौंप देना चाहिए। वहां दस लाख पूर्व सैनिकों को बसाकर कश्मीरी पंडितों की वापसी की जाए।

स्वामी के अनुसार, 'अंग्रेजों ने पाकिस्तान बनाने के साथ ही पांच सौ राजाओं को अलग देश के रूप में रहने का विकल्प छोड़ दिया था। यह भी शर्त थी कि यदि वे चाहें तो भारत गणराज्य में अपनी रियासतों का विलय कर सकते हैं।'

स्वामी ने अपने भाषण में कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने पांच सौ से ज्यादा रियासतों का भारत में विलय कराया। कश्मीर का मामला पंडित जवाहर लाल नेहरू के कारण उलझ गया। कैबिनेट में चर्चा के बिना वह इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र संघ ले गए। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहेंगे कि इस अवैध प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र से वापस लें।

उन्होंने कहा, कश्मीर से पांच लाख हिंदू पंडितों को निकाल दिया गया। कश्मीर समस्या के हल के दो रास्ते हैं। राष्ट्रपति शासन लगाकर कश्मीर को सेना के हवाले किया जाए। देश में एक करोड़ पूर्व सैनिक हैं। इनमें से दस लाख को हथियार और पैसा देकर कश्मीर में बसाया जाए। इसी के बाद कश्मीरी पंडितों की वापसी की जाए।
विज्ञापन

हिंदुस्तानी मुसलमानों के पूर्वज भी हिंदू

स्वामी ने युवाओं से जाति और वर्ण भेदभाव से ऊपर उठने का आह्वान किया। कहा, ब्राह्मण और दलित का डीएनए एक है। हिंदुस्तान के सभी लोगों, यहां तक कि हिंदू-मुसलमानों का डीएनए भी एक है।

हिंदुस्तानी मुसलमानों के पूर्वज भी हिंदू थे। पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने उन्हें बताया था कि उनके पूर्वज सारस्वत ब्राह्मण थे।

अयोध्या, काशी, मथुरा में बनेंगे मंदिर
स्वामी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर, काशी में विश्वनाथ मंदिर और मथुरा में श्रीकृष्ण मंदिर बनेंगे। सऊदी अरब में मस्जिदें गिराकर दूसरी इमारतें बना दी जाती हैं फिर इन तीनों स्थानों पर मंदिर की जगह बनी मस्जिदें क्यों नहीं हटाई जा सकतीं।

उन्होंने देश में कॉमन सिविल कोड की भी वकालत की। उन्होंने कहा, देश का सही इतिहास कभी सामने नहीं आया। भाजपा सरकार इतिहास की नई पुस्तकें लिखेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें