फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राहुल गांधी से शिकायत करना पड़ेगा महंगा’

Fri, 17 Oct 2014 03:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सांसद राहुल गांधी के प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे की शह पर एक कांग्रेस कार्यकर्ता को धमकाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित का आरोप है कि उसे फोन पर धमकी मिली है। धमकाने वाले ने कहा है कि, राहुल गांधी से उनके प्रतिनिधि की शिकायत करोगे तो महंगा पड़ेगा।
विज्ञापन


गुरुवार को पीड़ित ने अमेठी सांसद के प्रतिनिधि और धमकाने वाले के खिलाफ परशदेपुर चौकी में तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उधर, सांसद प्रतिनिधि का कहना है कि उनका काम सबको साथ लेकर चलना है।

परशदेपुर कस्बे के वार्ड नंबर पांच कटरा बाजार निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता पवन कुमार ने चौकी में दी गई तहरीर में कहा है कि पांच सितंबर को पार्टी उपाध्यक्ष राहुल अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने लगाई थी प्रतिनिधि की क्लास

उसी दौरान वह अमेठी में राहुल से समस्याएं बताने के लिए मिला था। जिस पर राहुल ने अपने प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे को बुलाकर समस्या दूर कराने की बात कही थी।

28 सितंबर को चंद्रकांत ने केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज बुलाया। वहां उन्होंने सदस्यता बुक दी और लोगों को पार्टी से जोड़ने की बात कही। चंद्रकात ने कार्यकर्ता से कहा कि फोन से बराबर बात भी करते रहना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें