फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट से हमला कर बाप ने जवान बेटे को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर के बंथरा इलाके में बुधवार को शराब पीकर झगड़ा कर रहे पिता ने ईंट से हमला कर पुत्र को लहूलुहान कर दिया। घटना में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने अपने ससुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी को तलाश रही है।
विज्ञापन

बंथरा क्षेत्र के उम्मेद खेड़ा निवासी कृष्ण कुमार सिंह उर्फ काली का बुधवार दोपहर किसी बात पर अपने बेटे शुभम सिंह (35) से विवाद हो गया। इस पर कृष्ण कुमार ने ईंट से शुभम के सिर में हमला कर दिया। शुभम लहूलुहान हो गया तो कृष्ण कुमार भाग गया। काफी देर बाद शुभम की पत्नी प्रिंसी को इसकी जानकारी हुई मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बंथरा इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में शुभम की पत्नी प्रिंसी सिंह ने ससुर कृष्ण कुमार सिंह के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
आरोप लगाया कि पांच साल पहले घरवालों की मर्जी के खिलाफ शुभम ने उससे प्रेम विवाह किया था। इसी के चलते ससुर कृष्ण कुमार सिंह नाराज रहते थे। वह आए दिन शराब के नशे में शुभम से झगड़ा व गाली-गलौज करते थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रिंसी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपी कृष्ण कुमार सिंह की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

आए दिन झगड़ते थे पिता-पुत्र
पुलिस के मुताबिक, कृष्ण कुमार व शुभम में आए दिन विवाद होता था। गाली-गलौज के साथ ही मारपीट की नौबत तक आ जाती थी। आसपास के लोगों ने 112 नंबर पर दो बार इनके झगड़े की शिकायत भी की थी जिस पर पुलिस ने पिता-पुत्र को कड़ी चेतावनी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें