फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में स्थापित हुआ डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर (कंट्रोल रूम) का संचालन शुरू कर दिया गया। कंट्रोल रूम पर तीन चक्र में अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। अफसर मिल रही शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण करा रहे हैं।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित कराकर उसका संचालन शुरू करा दिया है। कंट्रोल रूम को 24 घंटे क्रियाशील रखने के लिए तीन पालियों में ड्यूटी लगाई गई है। सेंटर में एक-एक कंप्यूटर ऑपरेटर सुबह छह से दोपहर दो बजे तक, दोपहर दो से रात 10 बजे तक तथा रात 10 से सुबह छह बजे तक लगाई गई है।
निर्वाचन से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर 1950 जारी किया गया है। इसके लिए चार हंटिंग लाइन क्रमश: 05368-244108, 244189, 244190, 244191 सुचारु रूप से कार्य कर रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार मिश्र के अनुसार अब तक फोन के माध्यम से 104 शिकायतें प्राप्त हुईं। प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है।
विज्ञापन

कहा कि जनसामान्य उक्त नंबर पर अपनी शिकायत करने व सुझाव देने के अलावा चुनाव से जुड़ी कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। शिकायत का निस्तारण संबंधित अधिकारियों द्वारा 100 मिनट के अंदर किया जा रहा है। अब तक ऑनलाइन सिस्टम से 20 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका निस्तारण किया जा चुका है। कहा कि शिकायतकर्ता एनजीआरएस पोर्टल पर निर्वाचन से संबंधित शिकायत कर सकते हैं। अब तक एनजीआरएस पोर्टल पर 374 शिकायत प्राप्त हुईं जिनका निस्तारण किया जा चुका है।
इसके साथ-साथ शिकायतकर्ता जिलाधिकारी के नाम से फेसबुक पेज अथवा ट्विटर व व्हाट्सएप मोबाइल नंबर 9936534636 के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अब तक सोशल मीडिया पर निर्वाचन से संबंधित 18 शिकायत प्राप्त हुईं जिनका निस्तारण किया जा चुका है। इसके साथ ही प्रिंट मीडिया के माध्यम से प्राप्त निगेटिव न्यूज को संबंधित रिटर्निंग आफिसर को भेजकर आख्या प्राप्त की जा रही है।
कंट्रोल रूम में एफएसटी की गाड़ियों में लगे जीपीएस को ट्रैक किया जा रहा है। एफएसटी द्वारा उपलब्ध कराए गए फोटोग्राफ्स को कंप्यूटर में सेव किया जा रहा है। डीएम ने बताया कि निर्वाचन से संबंधित किसी भी शिकायत, सुझाव व जानकारी उनके मोबाइल नंबर 9454418891, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमेठी के मोबाइल नंबर 9454418892, आरओ तिलोई सेे 9454416632, आरओ जगदीशपुर से 9454416182, आरओ गौरीगंज से 9454416184 तथा आरओ अमेठी के मोबाइल नंबर 9454416183 पर कर सकते हैं। कंट्रोल रूम पर प्राप्त शिकायतों के प्रभावी अनुश्रवण के लिए एसडीएम रीतू रानी चौधरी को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें