केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
केंद्रीय महिला व बाल विकास तथा वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी 28 अगस्त बुधवार को अमेठी जाएंगी। केंद्रीय मंत्री का यह दौरा एक दिवसीय होगा। इस दौरान वह विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण करने के अलावा गौरीगंज के चौहनापुर गांव में जनसभा को भी संबोधित करेंगी।
केंद्रीय मंत्री सुबह 10:45 बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ से अमेठी के लिए प्रस्थान करेंगी। उनका हेलीकॉप्टर 11:15 बजे नवोदय विद्यालय के पास बने हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से वह कार से दरपीपुर जाएंगी और नंद घर का लोकार्पण करेंगी।
इसके बाद 12 बजे वे चौहनापुर पहुंचेंगी और जनपद पंचायत रिसोर्स सेंटर का भूमि पूजन करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण करेंगी। यहां आयोजत जनसभा को संबोधित करने के बाद केंद्रीय मंत्री एक बजे सलोन विधानसभा क्षेत्र के छतोह ब्लॉक जाएंगी।
छतोह में कई योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण करने के बाद स्मृति करहिया बाजार में आरुषि इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श करने के बाद साढ़े तीन बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी। केंद्रीय मंत्री के पीआरओ विजय गुप्ता ने एक दिवसीय दौरे की पुष्टि की है।