फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव बोले- बुलंदशहर हिंसा के आरोपियों के स्वागत से हमारा कोई लेना देना नहीं

Mon, 26 Aug 2019 06:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बुलंदशहर के स्याना में बवाल के आरोपियों के जमानत पर रिहा होने पर जेल के बाहर उनके समर्थकों द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत करने पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा का इससे कुछ भी लेना देना नहीं है। विपक्ष के लोग अनावश्यक रूप से राई का पहाड़ बना रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी आरोपी के जेल से बाहर आने पर उसके समर्थक उसका स्वागत करते हैं तो इससे भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। बता दें कि आरोपियों को जेल से सशर्त जमानत मिलने के बाद शनिवार देर रात जिला कारागार से रिहा कर दिया गया। जिसके बाद बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय चेतना मंत्र के लोगों ने जेल के बाहर इन आरोपियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।

बुलंदशहर हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या हो गई थी। आरोपियों की रिहाई पर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की पत्नी ने कहा कि आरोपियों को फिर से जेल भेज दिया जाना चाहिए। वहीं, सुबोध कुमार के पुत्र श्रेय प्रताप सिंह ने कहा कि मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करता हूं कि ऐसे लोगों को जेल भेज दिया जाए। ऐसे लोग पूरे समाज के लिए खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें