फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: जांच करने पहुंची पुलिस की टीम पर दबंगों ने किया हमला, सिपाहियों को दौड़ाकर पीटा, वर्दी फाड़ी

Sat, 07 Sep 2024 08:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सीतापुर

सार

Bullies beat up police in Sitapur:सीतापुर के बेहड़ा गांव में एक मामले की जांच के लिए पहुंची पुलिस पर दबंगों ने हमला कर दिया। टीम में शामिल सिपाहियों को जमकर पीटा गया। 
विज्ञापन
पुलिस पर किया हमला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में जांच करने गई पुलिस टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। टीम में शामिल सिपाहियों को जमकर पीटा। उनकी वर्दी फाड़ दी। किसी तरह पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर वापस आए। सिपाही की तहरीर के आधार पर सात नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


बेहड़ा गांव निवासी अहराज ने हरैया गांव निवासी अजीम के खिलाफ एक शिकायती पत्र दिया था। शनिवार को सदरपुर थाने से आरक्षी महेंद्र कुमार हमराही साथी विपुल के साथ जांच के लिए हरैया गांव गए थे। हरैया में अजीम के घर पहुंचकर टीम ने जांच शुरू की। टीम अजीम से पूछताछ करने लगी। 

इसी बीच अजीम जोर-जोर से चिल्लाते हुए गालियां देने के साथ जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने समझाना शुरू किया तो अजीम, वकील, अंगूर, सुबेर, सज्जन, जावेद, अरशद व चार-पांच अन्य लोग लाठी-डंडा, हंसिया, भाला लेकर आ गए। सभी ने सिपाही महेंद्र को जमीन पर पटक दिया। उसकी वर्दी फाड़ दी। दोनों सिपाही किसी तरह जान बचाकर भागे। आरोप है कि अजीम ने साथियों संग काफी दूर तक जान से मारने की नीयत से दौड़ाया। सिपाही महेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सदरपुर राकेश सिंह ने बताया कि आरक्षी की तहरीर पर सात नामजद व चार-पांच अज्ञात के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला करने व जान से मारने का प्रयास करने संग कई अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें