फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti: धान की रोपाई करने गई एक युवती व किशोरी नदी में डूबी, किशोरी की लाश मिली

Tue, 09 Jul 2024 01:33 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती में रोपाई करने गई एक युवती व किशोरी नदी में डूब गईं। किशोरी की लाश बरामद हुई है। वहीं, युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
नदी में डूबीं जैनब व शाहजहां। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावस्ती जिले के सेहनिया गांव निवासी 13 महिलाएं, युवतियां व किशोरियां मंगलवार गांव के ही एक किसान के खेत में धान की रोपाई करने गई थीं। जहां रास्ते में स्थित नौखान में सभी नहाने लगीं। इस दौरान एक युवती व एक किशोरी डूब गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किशोरी की लाश थोड़ी दूरी पर खोज निकाली जबकि युवती की तलाश जारी है।

विज्ञापन


भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सेहनिया निवासी राजकुमार आर्या ने खेत में धान की रोपाई के लिए गांव की ही शाहजहां (22) व साफिया तथा सकीना पुत्री अकबर, जैनब उर्फ निबरी (14) व कुसमा पुत्री मोहर अली, रजिया पुत्री मंगरे, धुल्ली पुत्री जट्ठू, बुधना पत्नी छेद्दन सहित 13 लोगों को मजदूरी करने के लिए बुलाया गया था। यह सभी गांव के निकट स्थित नौखान पार कर धान की रोपाई करने जा रही थी। नौखान में पानी अधिक होने के कारण सभी नहाने लगी।

ये भी पढ़ें - रायबरेली दौरे पर राहुल गांधी: चुरुआ हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, बजरंग बली का लिया आशीर्वाद, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हाथरस हादसा: एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर छह पर गिरी गाज, एसडीएम, सीओ समेत छह निलंबित


इस दौरान शाहजहां व जैनब पानी में डूब गईं साथ में मौजूद महिलाओं व किशोरियों ने गांव आकर परिवार को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद जैनब की लाश नौखान से कुछ दूरी पर खोज निकाली। शाहजहां की तलाश कराई जा रही है। सूचना के दो घंटे बाद मौके पर सिर्फ हल्का लेखपाल अनिल कुमार श्रीवास्तव ही पहुंचे है। इसके अतिरिक्त कोई भी अधिकारी व पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें