फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: यूपी के बाद सपा की अन्य राज्यों में पांव जमाने की तैयारी, गुजरात में भी उतारे उम्मीदवार

Sun, 20 Nov 2022 11:31 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा ने राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए ज्यादा से ज्यादा राज्यों में चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई है। सपा ने गुजरात की 30 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की थी पर 10 के पर्चे खारिज हो गए अब 20 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा ने यूपी के अलावा अन्य राज्यों में पैर जमाने के लिए तैयारी तेज कर दी है। राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए ज्यादा से ज्यादा राज्यों में चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई गई है। इस क्रम में सभी राज्यों में कार्यकर्ता सम्मेलन भी कराए जाएंगे। पार्टी की रणनीति है कि यूपी के अलावा महाराष्ट्र में भी पार्टी को कामयाबी मिली है। इसी तरह अन्य राज्यों में भी विधायक चुने गए तो इसका फायदा लोकसभा चुनाव में मिल सकता है।

विज्ञापन


इस रणनीति के तहत पार्टी ने अब गुजरात में भी उम्मीदवार उतारे हैं। यहां की 182 सीटों में से पार्टी ने 30 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, लेकिन 10 उम्मीदवारों के पर्चे अलग-अलग कारणों से खारिज हो गए हैं। अब 20 सीट पर पार्टी के प्रत्याशी मैदान में हैं। पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र उपाध्याय ने बताया कि कुतियाना सीट पर निर्वतमान विधायक कांधल भाई जडेजा इस बार सपा से मैदान में हैं। इसी तरह अबदासा, तेजपुर, तेजपुर, पाटन, अमराई बाड़ी सहित अन्य सीटों पर भी पार्टी प्रबल दावेदार है।

ये भी पढ़ें - कोविड की तर्ज पर होगी डेंगू मरीजों की निगरानी, हर दिन भर्ती व रेफर होने वालों की तैयार होगी रिपोर्ट
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रो. विनय पाठक गायब.... एसटीएफ ने की लुकआउट नोटिस भेजने की तैयारी,  मिलने लगे कई घपलों के सुबूत
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में 50 सीटों का लक्ष्य
मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर सपा चुनाव लड़ेगी, लेकिन यहां की 50 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई गई है। यहां जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू हो गए हैं, इसमें यूपी के नेताओं को भी भेजा जा रहा है। मध्य प्रदेश के प्रदेश महासचिव डॉ. मनोज यादव ने बताया कि 50 सीटों पर यादव-मुस्लिम एवं अन्य पिछड़ी जातियों की संख्या अधिक है। ये सीटें यूपी की सीमा से भी सटी हैं। यहां पहले भी सपा को जनता का समर्थन मिलता रहा है। इसलिए यहां माइक्रो लेवल पर तैयारी हो रही है।

राजस्थान, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में भी तैयारी
सपा महाराष्ट्र में निरंतर चुनाव लड़ती रही है। यहां पार्टी के विधायक और सांसद भी हैं। महाराष्ट्र की तर्ज पर ही राजस्थान, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में भी पार्टी नेताओं को चुनावी तैयारी तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें