फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: सपा ने चुनाव आयोग से की मुख्यमंत्री योगी की शिकायत, कहा- उनकी भाजपा अलोकतांत्रिक

Thu, 03 Feb 2022 07:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शिकायत की है। इसमें लिखा है कि मुख्यमंत्री जिस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं उस पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी ने चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रयोग की जा रही भाषा को लेकर सवाल उठाए हैं और इसकी शिकायत केंद्रीय चुनाव आयोग से करते हुए तत्काल इस पर रोक लगाने की मांग की है।

विज्ञापन


सपा ने आयोग को भेजे गए पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री योगी जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। वह मर्यादित, संयमित और भद्र की श्रेणी में नहीं आती है।

खासकर मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से तो मर्यादाविहीन भाषा व्यवहार की उम्मीद कतई नहीं की जाती है। अत: प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए इस संबंध में संज्ञान लें और निर्देश जारी करें।
विज्ञापन


विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें