फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ में मांगी जाए घूस तो मिलाएं ये नंबर

Mon, 16 Dec 2013 12:07 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के किसी भी संभागीय परिवहन दफ्तर (आरटीओ) में कर्मचारी किसी काम के एवज में आपसे घूस मांगे, तो तत्काल टोल फ्री नंबर 18001800151 पर शिकायत करें।
विज्ञापन


आपकी शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी, साथ ही कम्प्लेन से संबंधित एसएमएस भी आपके नंबर पर आ जाएगा।

परिवहन विभाग के टेढ़ी कोठी स्थित मुख्यालय में खुली हेल्पलाइन का 18 दिसंबर को शुभारंभ होने जा रहा है।

22 नवंबर को हेल्पलाइन खोलने की घोषणा हुई और महीने भर से कम समय में यह तैयार हो गई है। जनता के लिए टोल फ्री नंबर की 30 लाइनें सुबह छह से शाम पांच बजे तक खुली रहेंगी।

आरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने, परमिट ट्रांसफर कराने सहित किसी भी कार्य के दौरान कर्मचारी घूस मांगता है और कार्य लंबित कर आपको आरटीओ के चक्कर काटने को मजबूर करता है तो आरटीओ अधिकारियों से शिकायत करने के बजाय सीधे हेल्पलाइन का दरवाजा खटखटाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होने के 10 मिनट के भीतर आपके मोबाइल नंबर पर उसका एसएमएस आ जाएगा।

प्रकरण के बाद जो कार्रवाई होगी, उसके बारे में भी एसएमएस से अवगत कराया जाएगा। परिवहन आयुक्त रजनीश गुप्ता के अनुसार शिकायत कर्ता शिकायत की प्रगति के बारे में विभागीय वेबसाइट पर भी जानकारी हासिल कर सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें