फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्दू शिक्षकों के रिक्त पदों पर काउंसलिंग आज

Sun, 15 Dec 2013 11:45 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में उर्दू सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग सोमवार से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेगी।
विज्ञापन


इस संबंध में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।

जिलेवार होने वाली काउंसलिंग के बाद चयनितों की सूची 23 दिसंबर को जिला समिति से अनुमोदित कराई जाएगी।

इसके बाद रिक्त पदों का ब्यौरा 26 दिसंबर को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय इलाहाबाद को भेजना होगा।

गौरतलब है, उर्दू सहायक अध्यापक के 4280 पदों पर भर्तियां की जानी हैं।

इसके लिए पहले चरण की काउंसलिंग अक्तूबर और दूसरे चरण की नवंबर में कराई जा चुकी है। इसके बाद भी सभी पदों के लिए पात्र नहीं मिल पा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें