एक जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद एसी बस का सफर महंगा हो जाएगा। यानी यूपी की 645 एसी बसों में सफर करने के लिए यात्रियों को अधिक किराया चुकाना पड़ेगा।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने एक जुलाई से एसी बस वॉल्वो, स्कैनिया, जनता एसी जनरथ, शताब्दी बस के सकल किराए पर पांच फीसदी जीएसटी वसूलने का आदेश जारी किया है।
प्रबंध निदेशक के. रवींद्र नायक के मुताबिक 30 जून की रात 12 बजे से पांच फीसदी जीएसटी प्रभावी हो जाएगा। इस सिलसिले में बृहस्पतिवार को प्रदेश क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को सरकुलर भेज कर किराये को अपडेट करने का आदेश दिया गया है।