फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड आईएएस ने बेटे-बहू पर दर्ज कराया चोरी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार इलाके में रहने वाले रिटायर्ड आईएएस मदन पाल ने अपने बेटे और बहू पर घर में चोरी करने आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गोमतीनगर विस्तार थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पटेल के मुताबिक, रिटायर्ड आईएएस मदन पाल शारदा अपार्टमेंट में रहते हैं। उन्होंने तहरीर देकर बताया है कि उनका बेटा रजत और बहू बरखा दिल्ली में रहते थे। बेटे और बहू से उनकी अनबन भी थी। बेटा गत फरवरी में उनके पास आया और बोला कि कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। इस पर मदन पाल ने बेटे और बहू को अपने साथ रख लिया। दोनों रहने लगे और उनकी सेवा करते थे। मदन पाल को बेटे और बहू पर विश्वास हो गया।
27 मार्च को मदन पाल कुछ काम से लखीमपुर खीरी गए थे। उन्होंने बताया कि 31 मार्च की रात बेटे रजत ने फोन किया कि उसे कुछ जरूरी काम है। वह पत्नी के साथ दिल्ली जा रहा है। चाबी पड़ोस में रहने वाले एक परिचित को दे दी है। मदन पाल एक अप्रैल को घर लौटे। पड़ोसी से चाबी लेकर घर खोला। इसके बाद उन्होंने अलमारी देखी तो उसमें रखे करीब 24 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवरात गायब हैं। बेटे को फोन किया तो उसने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में आरोपित रजत से भी बात की गई है। रजत और उसकी पत्नी ने दो-तीन दिन में दिल्ली से आने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें