फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के जीका वायरस के सभी सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
लखनऊ में जीका वायरस को लेकर सतर्कता तेज। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
प्रदेश में जीका वायरस के संक्रमण की खबरों के बीच अच्छी बात यह है कि राजधानी फिलहाल इसका कोई केस नहीं है। संक्रमण की आशंका में लखनऊ में 30 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मिलिंद वर्द्धन ने बताया कि लोकबंधु की ओपीडी में आने वाले बुखार के मरीजों में से 30 के सैंपल जांच के लिए केजीएमयू भेजे गए थे।
इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। सभी लैब को भी जीका वायरस से संबंधित कोई जांच होने की सूचना तुरंत सीएमओ कार्यालय में देने को कहा गया है।
अभी तक लखनऊ में जीका वायरस का कोई केस नहीं मिला है, लेकिन कानपुर में 20 से ज्यादा केस मिलने के बाद यहां भी इसके प्रसार की आशंका बनी हुई है।
इसके चलते सतर्कता बरती जा रही है। जीका वायरस के मामलों की पड़ताल के लिए अब अन्य अस्पतालों की ओपीडी में आने वाले बुखार पीड़ित मरीजों के भी रेंडम सैंपल लिए जाएंगे। इनकी जांच होने पर संक्रमण के प्रसार की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें