फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट फोन के लिए एक हफ्ते में 11 लाख रजिस्ट्रेशन, देखें वेबसाइट

Tue, 18 Oct 2016 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
online apply
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी स्मार्ट फोन योजना में प्रतिदिन एक लाख से अधिक लोग आवेदन कर रहे हैं। एक सप्ताह में आवेदन करने वालों की संख्या 11 लाख पार कर गई है। 
विज्ञापन


योजना के लिए 10 अक्तूबर से पंजीकरण शुरू हुआ है। इसके लिए शुरू किए गए पोर्टल www.samajwadisp.in को 24 घंटे के  भीतर 2.34 करोड़ हिट मिले। 

जबकि, एक सप्ताह के भीतर 11 लाख से अधिक लोग स्मार्ट फोन के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। वेबपोर्टल उच्च सुरक्षा मापदंड के आधार तैयार किया गया है। 

इससे 50 लाख से अधिक अवांछित साइबर अटैक रोके गए हैं। आवेदकों के लिए 1800-102-5146 हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया गया है। 
विज्ञापन

जानें क‌िसे म‌िल सकता है स्मार्टफोन

डेमो प‌िक - फोटो : getty
स्मार्टफोन के ल‌िए आवेदनकर्ता की उम्र 18 होनी चाह‌िए।  आवेदन करने वाला यूपी का नागर‌िक होना चाह‌िए। सरकारी नौकरी करने वाले आवेदन नहीं कर सकेंगे।  जिनके अभिभावक सरकारी सेवा में हैं तो वे भी पात्र नहीं होंगे। अगर कोई निजी क्षेत्र में कार्यरत है और परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम है, तभी आवेदन कर करेगा। रजिस्ट्रेशन के समय सिर्फ हाईस्कूल के प्रमाण-पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करना जरूरी होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें